शिमला : ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग प्रदेश के कमर्चारी बहुत लंबे समय स्व सरकार से करते आ रहे है। कर्मचारियों ने अपनी इस मांग को लेकर आंदोलन भी किए है और अभी भी आंदोलनरत है,लेकिन मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब इन कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की गुहार भगवान से लगाई है।
एमपीएस कर्मचारी संगठन ने रविवार को शिमला के राम मंदिर में पेंशन मनोकामना महायज्ञ का आयोजन किया। इस महायज्ञ के माध्यम से भगवान से जल्द से जल्द पेंशन बहाल करने की प्रार्थना की । साथ ही यह भी फ़ैसला लिया गया कि 13 अगस्त को सभी कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
इस महायज्ञ में एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के अलावा सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे है और सरकार से भी वार्ता की जा रही है। यहां तक कि भगवान से भी ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए पार्थना की जा रही है और इसके लिए आज महायज्ञ भी आयोजित किया गया,जिसमें भगवान से प्रार्थना की गई है कि ओल्ड पेंशन जल्द से जल्द बहाल कर दी जाए। उन्होंने कहा कि 8अगस्त को सचिवालय में सरकार की ओर से गठित कमेटी की बैठक होने जा रही है और उम्मीद है कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रख कर फैंसला लेगी ओर यदि सरकार कर्मचारियों के हित मे फैसला लेती है तो कर्मचारी सरकार का आभार जताएंगे। यदि ओल्ड पेंशन बहाल नहीं की जाती तो 13 अगस्त के लिए विधानसभा घेराव का एलान कर रोष रैली निकाली जाएगी जिसमें प्रदेश भर से हजारों की तादात में कर्मचारी शामिल होंगे।
बता दे सोमवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, महासचिव राजेश शर्मा, एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और एक अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि भी इसमें आमंत्रित किए गए है। अब इस बैठक पर ही कर्मचारियों की निगाहें टिकी है ।
