By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में पेंशनर का सरकार के खिलाफ कड़ा रुख.. कांग्रेस विधायकों को दी चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में पेंशनर का सरकार के खिलाफ कड़ा रुख.. कांग्रेस विधायकों को दी चेतावनी
himachalNews

हिमाचल में पेंशनर का सरकार के खिलाफ कड़ा रुख.. कांग्रेस विधायकों को दी चेतावनी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/10/01 at 6:28 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-पहली तारीख को पेंशन का इंतजार कर रहे हिमाचल प्रदेश के 1.75 लाख से ज्यादा पेंशनर्स के हाथ निराशा लगी है.प्रदेश सरकार ने हिमाचल में पेंशन भोगियों को 9 तारीख को पेंशन का भुगतान करने का निर्णय लिया है.इसी बीच हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.पेंशनर समय से पेंशन के भुगतान न होने,लम्बे समय से लंबित पड़े DA और एरिया के भुगतान और विभिन्न मांगों पर संज्ञा न लेने को लेकर सरकार से नाराज हैं.

दशहरे के बाद शिमला में होगा बड़ा प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आत्माराम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर सभी जिला मुख्यालय में धरने और प्रदर्शन की साथ ही जिला उपयुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपे है.उन्होंने कहा कि अपनी मांगों लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही थी.परंतु मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक उन्हें नहीं बुलाया गया है.ऐसे में अगर मुख्यमंत्री अभी भी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो पेंशनर मुख्यमंत्री के अलावा सभी 39 कांग्रेस विधायकों को पेंशनर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे.वहीं जरूरत पड़ी तो सभी विधायकों का घेराव किया जाएगा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में विधायकों का विरोध जताएंगे.इसके अलावा मांगे न मानने पर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दशहरे के बाद शिमला में बड़े विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है.इससे पहले मंडी में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक भी प्रस्तावित की गई है.इस बड़ी बैठक में पेंशनर आगे की रणनीति को लेकर मंथन करेंगे.हिमाचल प्रदेश में पेंशनर की समय पर पेंशन के भुगतान लंबित पड़े DA और एरियर के भुगतान के साथ-साथ जल्द से जल्द JCC के गठन की मुख्य मांगे हैं.

TAGGED: Shimla Pension welfare association
Chandrika October 1, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति
Next Article HRTC के 50 वर्ष पूरे..डिप्टी सीएम ने किया शिमला वॉल ऑफ़ ऑनर और बस संग्रहालय का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?