राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में सोमवार को भारतीय राज्य पेंशनर्स महा संघ हिमाचल प्रदेश की अहम बैठक हुई । इस बैठक में प्रदेश व जिला के कार्यकारणी से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया जिसमें संगठनात्मक विषय को लेकर भी चर्चा की गई। मौजूदा सरकार की ओर से जो बजट पेश किया गया है उसको लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई।
भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ हैं कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए इस बजट में कुछ नहीं दिया गया हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए गए थे उस पर भी वह खरा नहीं उतर पाई हैं। सरकार का तीन माह का कार्यकाल पूरा हो चुका हैं, लेकिन जो 10 गारंटीयां इन्होंने दी थी उस पर भी यह सरकार खरा नहीं उतर पाई हैं। इन्होंने सत्ता में आने से पहले कर्मचारी और पेंशनरों से वायदा किया था कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर देगी,लेकिन इन्होंने सत्ता में आने के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम को तोड़ मरोड़ कर नए रूल बनाकर पेश किया गया हैं जो सही नहीं हैं।
घनश्याम शर्मा ने कहा कि पेंशनर पुरानी शेप वाली पेंशन चाहते हैं। लाखों कर्मचारी और पेंशनर सदमे में है कि सरकार ने उनके साथ बहुत बड़ा धोखा किया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो बजट पेश किया गया है उस बजट में किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी हैं।
