By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पेंशन वैलिडेशन एक्ट के विरोध में धर्मशाला में पेंशनर्स का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र को चेताया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पेंशन वैलिडेशन एक्ट के विरोध में धर्मशाला में पेंशनर्स का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र को चेताया
himachalNews

पेंशन वैलिडेशन एक्ट के विरोध में धर्मशाला में पेंशनर्स का प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र को चेताया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/19 at 9:29 PM
Share

धर्मशाला, राहुल चावला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में ऑल इंडिया पोस्टल एवं आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कांगड़ा ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने धर्मशाला डाकघर के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन डाकघर अधीक्षक धर्मशाला के माध्यम से भेजा।एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग वर्ष 2025 में पारित पेंशन रूल्स वैलिडेशन एक्ट को वापस लेने की है। उनका आरोप है कि इस प्रावधान के चलते पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के संभावित लाभों को लेकर भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ने 30 से 40 वर्षों तक सरकारी सेवा में योगदान दिया है और पेंशन उनका अधिकार है। इन-सर्विस कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बीच वेतन आयोग से मिलने वाले लाभों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने 11 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 17 से 19 सितंबर तक देशभर की राजधानियों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया जाएगा।उन्होंने केंद्र सरकार से पेंशनर्स की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में पेंशनर्स राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

TAGGED: Dharamshala Pensioners protest
Chandrika August 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

Ago

मंडी में फीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का अनोखा प्रदर्शन

Ago

जाखू मंदिर ट्रैकिंग एवं स्वच्छता अभियान में रोवर्स-रेंजर्स ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

Ago

ओबीसी आयोग में गैर-ओबीसी सदस्यों की नियुक्ति पर भड़का भाजपा ओबीसी मोर्चा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?