By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बढती आपराधिक वारदातों से लोगों में रोष..बोले नशेड़ियों का अड्डा बनती जा रही दरंग चौकी की जगह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बढती आपराधिक वारदातों से लोगों में रोष..बोले नशेड़ियों का अड्डा बनती जा रही दरंग चौकी की जगह
himachalNews

बढती आपराधिक वारदातों से लोगों में रोष..बोले नशेड़ियों का अड्डा बनती जा रही दरंग चौकी की जगह

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/12 at 3:47 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के पधर उपमंडल में द्रंग चौकी को पधर शिफ्ट करने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।बीते साल अगस्त माह में इस चौकी को थाने में अपग्रेड कर पधर शिफ्ट दिया गया था।जिसके बाद स्थानीय लोगों में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।सूबे के सीएम द्वारा भी केवल मात्र आश्वासन दिए जाने के बाद चौकी को द्रंग में पुनर्स्थापित करने के लिए यहां के लोगों ने अब आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है।भारी बारिश के बीच टांडू ग्राम पंचायत के युवा प्रधान शुभम शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं और युवाओं ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। वहीं इस मौके पर युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली।

युवा प्रधान शुभम शर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली व महिला शक्ति का प्रदर्शन

इन लोगों को कहना है कि मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू द्वारा द्रंग चौकी को फिर से यहां नहीं खोला जाता है तो आने वाले समय में सड़कों पर उतर कर चक्का जाम किया जाएगा,जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर टांडू पंचायत के प्रधान शुभम शर्मा ने बताया कि बीते एक साल से थाना प्रभारी से लेकर एसपी मंडी को कई बार ज्ञापन दिए गए।पंचायत का प्रतिनिधिमंडल कई नेताओं, मंत्रीओ से मिला, यहाँ तक की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू से भी मुलाकात की। उस वक्त आश्वासन मिला था की चुनावी आचार संहिता खत्म होते ही इस मुद्दे को हल किया जाएगा। लेकिन आचार संहिता खत्म होने के बाद भी सीएम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। यहाँ कई दशकों से द्रंग चौकी हुआ करती थी,आज यह भवन खंडहर बन गया है। जहां अभी पद्धर थाने को चलाया जा रहा है वहां पर भवन तक नहीं बना है।शुभम शर्मा ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ एक पंचायत से जुड़ा नहीं है अपितु द्रंग चौकी से साथ लगती कई पंचायतों की सुरक्षा से जुड़ा है।यहां के स्थानीय लोगों की मांग है कि पहले की तरह उन्हें द्रंग में चौकी चाहिए। क्योंकि इलाके में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है और यहां से रिपोर्ट लिखाने के लिए पधर थाने पहुंचाना मुश्किल हो जाता है।प्रदर्शन में शामिल स्थानीय महिला रमा देवी ने कहा कि लोगों को इस बात से आपत्ति नहीं है की पद्धर में थाना खोला गया है। आपत्ति सिर्फ इस बात से है की द्रंग की चौकी को क्यों बंद किया गया। वहीं स्थानीय निवासी रिटायर्ड ऑनरी कैप्टन प्रेम सिंह ने कहा की यह चौकी राजाओं के समय की थी और आज यह जगह नशेड़ियों का अड्डा बनती जा रही है।

TAGGED: Mandi drang chawki, people protest
Chandrika August 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम बोले..प्रदेश सरकार ने अपने नजदीकी लोगों को दी कैबिनेट दर्जे के साथ नौकरी
Next Article चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?