By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इंजनघर वार्ड में पूर्व पार्षद के कार्यो से लोग संतुष्ट….लेकिन नशेड़ियों से लोग परेशान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > इंजनघर वार्ड में पूर्व पार्षद के कार्यो से लोग संतुष्ट….लेकिन नशेड़ियों से लोग परेशान
electionhimachal

इंजनघर वार्ड में पूर्व पार्षद के कार्यो से लोग संतुष्ट….लेकिन नशेड़ियों से लोग परेशान

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/04/23 at 9:04 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है,सभी उम्मीदवार चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। लोगों को समस्याओं से सुलझने का वादा कर रहे हैं। शिमला के इंजन वार्ड में लोग एंबुलेंस रोड बनाने के साथ पार्क बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं । वही नशेड़ीओं से खासकर लोग परेशान हैं। इस क्षेत्र में हुए पूर्व में विकास कार्यों से हालांकि लोग संतुष्ट है। लोगों की माने तो इस वार्ड में विकास कार्य काफी हद तक तो हुए हैं, लेकिन शाम ढलते ही नशेड़ी जगह जगह नशे करते हुए देखे जाते हैं जिससे आम लोगों को परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में काफी विकास हुआ है। पानी और बिजली की सप्लाई अच्छी रही है। साथ ही कोरोना काल में पार्षद द्वारा लोगो का काफी सहयोग किया गया है। लोगों का कहना है कि वार्ड में कई जगह ऐसी भी है जहां लोग खुले में शौचालय, उल्टियां और नशा करते हैं । जिसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही वार्ड में लोग सड़क के दोनो तरफ डबल पार्किंग करते है, पैदल चलने तक लोगों को जगह नहीं बचती है। वहीं लोगों का कहना है कि जहां पर पैदल चलने के लिए सीढ़ियां नहीं है वह बनाई जाए।

आजाद उम्मीदवार व पूर्व पार्षद आरती चौहान का कहना है कि उन्होंने वार्ड में काफी विकास करवाया है। वार्ड में उन्होंने पीएचसी दी है जिसमें चार वार्डो से लोग उपचार के लिए पहुंचते है। साथ ही 4 करोड़ की लागत से एसवीएम ग्राउंड बनवाया गया है,ताकि युवा नशे की ओर न जाए। वार्ड में महिलाओं के लिए राशन का डीपु और बुक कैफे भी खोला गया है। उन्होंने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता यह है कि आने वाले समय में महिलाओं की सुरक्षा के लिए वह एक महिला चौकी खोलेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि पानी के लिए उन्होंने सबसे पहले अपने वार्ड में 24 घंटे पानी का प्रोजेक्ट इंजन घर वार्ड में शुरू किया गया है। वहीं एंबुलेंस सड़क को लेकर उन्होंने कहा कि उनके वार्ड की भौगोलिक स्थिति अन्य वार्डो से अलग है। यहां जगह बहुत तंग है। ऐसे में जब प्रोजेक्ट शुरू होता है तब लोग जगह नहीं देते है। ऐसे में वह प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाए। वहीं उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने 3 बड़ी पार्किंग की सुविधा लोगों को दी है।

वहीं कांग्रेस ने हालांकि वार्ड में कोई भी विकास कार्य ना होने के आरोप लगाए जा रहे हैं । इंजन घर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी अंकुश वर्मा ने कहा कि पूर्व पार्षद द्वारा वार्ड में कोई भी अच्छा कार्य नहीं किया है। भाजपा द्वारा इंजन घर वार्ड को ठंडे बस्ते डालकर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह वार्ड में सीढ़ियों के साथ नाली की व्यवस्था करेंगे ताकि लोगों के घरों में पानी न जाए। वार्ड में पार्किंग, पार्क और एंबुलेंस रोड की बहुत दिक्कत है। साथ ही उन्होंने नशे को लेकर कहा कि उनके वार्ड में एक टीम बनाई जाएगी ताकि युवा नशे की चपेट में न आए और खेलों के प्रति जागरूक हो और उसमें भाग लें। पूर्व में भी बच्चों के लिए एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 34 वार्ड के युवाओं द्वारा भाग लिया गया था।

TAGGED: Shimla municipal corporation election
Chandrika April 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में 13 ब्लॉक स्पॉट जल्द होंगें दुरुस्त, मंजूरी के लिए भेजा गया हैं 1.65 करोड़ का एस्टीमेट
Next Article डेंटल क्लिनिक खोलने पर 50 प्रतिशत अनुदान देगी राज्य सरकार-CM
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?