राकेश,ऊना: प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सर्दी अपना कहर बरपा रही हैं तो वहीं मैदानी इलाके भी इससे अछूते नहीं हैं। मैदानी इलाकों में पहले तो सर्दी से लोग ठिठुरने को मजबूर है तो वहीं अब कोहरे ने भी लोगों की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया हैं।I बात अगर हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज सर्दी की पहली धुंध पड़ी। धुंध और कोहरे की वजह से जहां विजिबिलिटी बहुत ही कम थी तो वहीं इस कोहरे से ठंड भी काफ़ी बढ़ गई हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं धुंध ओर कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन बहुत ही कम मात्रा में दिखाई दे रहे थे और उनकी स्पीड भी बहुत कम थी। जिला में पड़ रही भयंकर सर्दी के कारण इसका असर किसानों की फसलों पर भी देखने को मिल रहा हैं। बारिश ना होने के कारण कोहरा और धुंध पड़ने से लोगों के व्यवसाय और आम जीवन पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा हैं। लोगों की माने तो सर्दी की पहली धुंध के कारण आग जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदेश में सर्दी के दस्तक देने के बाद से बारिश नहीं हुई हैं। बारिश ना होने से सुखी सर्दी का बहुत ज्यादा असर इंसान के जीवन पर देखने को मिलेगा। भयंकर पड़ रही सर्दी से लोग घरों में दुबके हुए हैं। लोग बाइक और स्कूटर का सफर छोड़कर अब गाड़ी इस्तेमाल किए जाने की बात कर रहे हैं लगातार पड़ रही भयंकर सर्दी से अभी और कुछ दिन निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही हैं।
