By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मानी कॉलोनी और ग्रीन एवेन्यू को ऊना नगर निगम में शामिल करने पर लोगों ने जताया आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मानी कॉलोनी और ग्रीन एवेन्यू को ऊना नगर निगम में शामिल करने पर लोगों ने जताया आभार
himachalNews

धर्मानी कॉलोनी और ग्रीन एवेन्यू को ऊना नगर निगम में शामिल करने पर लोगों ने जताया आभार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/15 at 7:15 PM
Share
ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा ऊना नगर निगम के विस्तार के तहत रक्कड़ क्षेत्र की धर्मानी कॉलोनी और ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद कॉलोनियों के निवासियों ने एकत्रित होकर ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को सम्मानित किया और उनका आभार प्रकट किया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम में शामिल होने की मांग वे काफी समय से उठा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने अपनी समस्या और मांग पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के समक्ष रखी थी। लोगों का कहना है कि उनके प्रयासों के चलते ही हिमाचल सरकार ने धर्मानी कॉलोनी और ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने का निर्णय लिया और इसकी अधिसूचना जारी की।निवासियों ने कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बाद अब उन्हें कई बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और सीवरेज व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। नगर निगम के दायरे में आने के बाद इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। लोगों का मानना है कि आने वाले समय में इलाके में विकास कार्य तेज होंगे और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
वहीं, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा था। मुख्यमंत्री ने जनता की मांग को स्वीकार करते हुए धर्मानी कॉलोनी और ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी को ऊना नगर निगम में शामिल करने की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही बड़सड़ा पंचायत को अलग कर नई पंचायत बनाने की स्वीकृति भी दी गई है।पूर्व विधायक ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को विकास की नई राह मिलेगी और नगर निगम की सुविधाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल सकेगा।
TAGGED: Una Dharmani Colony and Green Avenue
Chandrika March 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेले की शुरुआत, 13 अप्रैल तक चलेंगे मेले
Next Article धर्मशाला में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दलाई लामा से लिया आशीर्वाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?