By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हटौण पंचायत के लोगों को भी रियायती दरों पर मिले रोपवे की सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हटौण पंचायत के लोगों को भी रियायती दरों पर मिले रोपवे की सुविधा
himachalNews

हटौण पंचायत के लोगों को भी रियायती दरों पर मिले रोपवे की सुविधा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/11 at 7:59 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-ग्राम पंचायत हटौण के बाशिंदों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि उन्हें भी बाखली पंचायत की तर्ज पर रोपवे पर रियायती दरों पर सफर की सुविधा प्रदान की जाए। शनिवार को ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान रोशनी देवी की अगुवाई में कैंची मोड़ पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अपना मांगपत्र सौंपा और इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।

हटौण पंचायत के लोगों का भी रोजाना लगा रहता है बाखली के लिए आना-जाना

बता दें कि शनिवार को डिप्टी सीएम कुल्लू से वापिस शिमला जा रहे थे और इस दौरान कैंची मोड़ पर हटौण पंचायत के ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात करके अपना ज्ञापन सौंपा।ग्राम पंचायत हटौण की प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि उनकी पंचायत के लोगों का भी रोजाना बाखली की तरफ आना-जाना लगा रहता है।दोनों पंचायतों और आस-पास के गांवों की आमने-सामने रिश्तेदारियां भी हैं और माता बगलामुखी के दरबार में जाना-जाना भी लगा रहता है।

डिप्टी सीएम ने इस विषय पर त्वरित विचार करने का दिलाया भरोसा

रोपवे बनने से अब यहां के लिए आवागमन काफी आसान हुआ है।लेकिन इसके लिए जहां बाखली के लोगों को रियायती दरों पर आवागमन की सुविधा दी जा रही है वहीं हटौण के लोगों को भारी भरकम राशि चुकाकर इस सफर को करना पड़ रहा है।बाखली के लोगों से 30 रूपए जबकि हटौण के लोगों से 150 रूपए किराया लिया जा रहा है।इस संदर्भ में ग्राम पंचायत हटौण ने प्रस्ताव भी पारित किया है जिसकी कॉपी और ज्ञापन डिप्टी सीएम को सौंप दिया है।उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम ने उनकी इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक तरीके से विचार करने का आश्वासन दिया है।इन्होंने पूरी पंचायत की तरफ से इस मांग को प्रमुखता से रखा है कि लोगों को इस सुविधा का लाभ रियायती दरों पर मिलना चाहिए।

TAGGED: Mandi Hataun Panchayat
Chandrika January 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत पहली बार हवाई यात्रा की और गोवा पहुंचे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट
Next Article उप-मुख्यमंत्री ने विधायक के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

15 जुलाई तक पूरा होगा मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़

Ago

वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा,सरदार पटेल ने गढ़ा अखंड भारत का स्वरूप :उपराष्ट्रपति

Ago

428 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ago

वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?