By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल के लोगों को पंचकर्मा और योगा के लिए नहीं करना पड़ेगा बाहर का रूख..मिलेगी पंडोह के जरल में ये सुविधा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल के लोगों को पंचकर्मा और योगा के लिए नहीं करना पड़ेगा बाहर का रूख..मिलेगी पंडोह के जरल में ये सुविधा
himachalNews

हिमाचल के लोगों को पंचकर्मा और योगा के लिए नहीं करना पड़ेगा बाहर का रूख..मिलेगी पंडोह के जरल में ये सुविधा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/02 at 8:00 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-देवभूमि हिमाचल में जड़ी बुटियों का भंडार हैं और इन जड़ी बुटियों को सदुपयोग कैसे हो इसके लिए राष्ट्रीय औषदीय पादप बोर्ड लगातार प्रयासरत्त है। बोर्ड के इस प्रयास में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान जरल भी अब मददगार साबित होगा। यह बात केंद्रीय आयुष राज्य व महिला एवें बाल विकास मंत्री मुंजपरा महेंद्रभाई कालुभाई ने पंडोह के जरल में क्षेत्रीय आयर्वेद अनुसंधान संस्थान के पंचकर्म और योग केंद्र के उद्घाटन समारोह के मौके मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।

एक छत के नीचे मिलेंगी योग व पंचकर्मा से जुडी सभी सुविधाएं

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री ने कहा कि पंचकर्म शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है, इससे न केवल मरीज ठीक हो होते हैं बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी यह बहुत लाभकारी होता है।इससे पूर्व उन्होने पंडोह के जरल में साढे 22 करोड़ की लागत से बनकर तैयार आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए भवन पंचकर्मा और योगा केंद्र का उदघाटन किया । 50 बिस्तरों की सुविधा वाले इस भवन में एक छत के नीचे ही पंचकर्मा और योग से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेगी। केंद्रीय आयुष राज्य व महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि इस सौगात के बाद अब हिमाचल के लोगों को पंचकर्मा और योगा के लिए बाहरी राज्यों का रूख नहीं करना पड़ेगा। यहां पर 9 हट्स बनाएं गए हैं ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार पंचकर्मा का लाभ ले सकें।

हिमाचल का यह केंद्र भी पंचकर्म में बना सकता है अपनी पहचान

वहीं इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पंडित सुखराम के बेटे व सदर विधायक ने कहा कि आज उनके पिता का सपना साकार हुआ है। उन्होंने इस संस्थान को यहां पर शुरू किया था, क्योंकि योग में उनकी रुचि भी अत्यधिक थी। केरल के बाद हिमाचल का यह केंद्र भी पंचकर्म में अपनी पहचान बना सकता है। यह केंद्र को नेशनल हाईवे से साथ जिससे यहां पर पंचकर्मा के साथ टूरिस्ट को भी जोड़ना आसान होगा। आने वाले समय में यहां आउटसोर्स के माध्यम से स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। इस मौके पर सदर विधायक अनिल शर्मा, केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सेंटर काउंसलिंग फॉर रिसर्च इन आयुर्वेद साईंसिस के डायरेक्टर जनरल प्रो. रविनारायण आचार्य, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक संस्थान पंडोह के सहायक निदेशक डॉ. राजेश सण्ड सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi Inauguration ceremony, Panchakarma and Yoga Center of Regional Ayurveda Research Institute
Chandrika March 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article झीड़ी गांव के ग्रामीण यहां फोरलेन निर्माण से हैं दुखी, गड़करी से लगा चुके हैं गुहार.. अब बनेगा फ्लाईओवर
Next Article व्यास नदी पर शिफ्ट की जाएगी नादौन की सारी पेयजल स्कीमे… U V टेक्नोलॉजी से होगी लेस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?