By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अपनी ही पार्टी के लोग बिगाड़ेंगे सरवीण चौधरी का चुनावी समीकरण,कमल शर्मा भी टिकट की दौड़ में शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > अपनी ही पार्टी के लोग बिगाड़ेंगे सरवीण चौधरी का चुनावी समीकरण,कमल शर्मा भी टिकट की दौड़ में शामिल
himachalpoliticalpolitical

अपनी ही पार्टी के लोग बिगाड़ेंगे सरवीण चौधरी का चुनावी समीकरण,कमल शर्मा भी टिकट की दौड़ में शामिल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/17 at 12:31 PM
Share

राहुल चावला , शाहपुर: महिलाओं के उत्थान के मद्देनजर अगर सियासी चश्मे से समूचे हिमाचल प्रदेश को देखा जाए तो वो कांगड़ा जनपद का शाहपुर हलका एकमात्र ऐसा हलका है जिसने सरवीण चौधरी के तौर पर महिला उम्मीदवार को न केवल मान सम्मान दिया बल्कि उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया है कि भाजपा की सरकार बने तो उन्हें कैबिनेट रैंक न देने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। आज भी सरवीण चौधरी प्रदेश सरकार में इकलौती महिला मंत्री है, लेकिन इस बार के चुनाव में सरवीण चौधरी की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है।

साल 2007 से प्रदेश की सियासत में निरंतर अपना वर्चस्व कायम करने वाली कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी के समक्ष इस बार कोई और नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के लोग परेशानी और बाधा बन सकते हैं। वजह यह है कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले और बीते ढाई दशकों से भाजपा में सिपाही की तरह रात-दिन अपना फर्ज निभाने वाले कमल शर्मा ने भी इस बार भाजपा के टिकट पर अपनी दावेदारी जताई है। भाजपा के पास इस वक्त शाहपुर में सरवीण चौधरी के अलावा अगर कोई प्रवल दावेदार है तो वो कमल शर्मा ही नजर आ रहे है।

कमल शर्मा की मानें तो उन्होंने पार्टी आला कमान से खुद को टिकट दिए जाने की पैरवी की है। यह इसलिए क्योंकि पार्टी प्रमुखों ने हर कार्यकर्ता को इतनी छूट दे रखी है कि वो पार्टी के मंच पर टिकट मांग सके। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की ओर से उन्हें टिकट दे दी जाती है तो उन्हें बहुत खुशी होगी और अगर टिकट नहीं मिलती है तो भी वह भाजपा में रहकर ही पार्टी के लिए काम करेंगे।

कमल शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें शाहपुर की कमान मिलती है तो वो शाहपुर के उन क्षेत्रों को पर्यटन की लिहाज से विकसित करना चाहेंगे जहां रोजगार और राजस्व दोनों की आपार संभावनाएं है। कमल शर्मा ने कहा कि कोविडकाल हम सब के लिए चुनौतिपूर्ण काल था, बावजूद इसके उन्होंने शाहपुर की 54 पंचायतों में रात दिन एकमुश्त काम करते हुए हर मजबूर और मजलूम तक अपने सहयोग के हाथ पहुंचाए हैं। वहीं मेडिकल किट्स, बीएमओ के जरिये एसडीएम धर्मशाला को सौंपकर लोगों का सहयोग करने में हर हाल में मदद की है। उन्होंने कांग्रेस के विकास न करने के सवाल पर कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जो कभी खत्म नहीं होगी। मगर हां जिस क्षेत्र में होना चाहए वहां कुछ कमियां जरूर हैं उन्हें मजबूत करने का भरसक प्रयास करेंगे।

TAGGED: Sarveen Chaudhary
admin October 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नामांकन की तारीखों में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
Next Article गगरेट में बीजेपी का महिला सम्मेलन, विधायक राजेश ठाकुर के समर्थन में जुटी महिलाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?