By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अपनी मांगों को लेकर पड़दूनी पंचायत के लोग करेंगे प्रदर्शन..घुमंतू गुर्जरों को लेकर कर रहे ये मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अपनी मांगों को लेकर पड़दूनी पंचायत के लोग करेंगे प्रदर्शन..घुमंतू गुर्जरों को लेकर कर रहे ये मांग
himachalNews

अपनी मांगों को लेकर पड़दूनी पंचायत के लोग करेंगे प्रदर्शन..घुमंतू गुर्जरों को लेकर कर रहे ये मांग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/10 at 6:49 PM
Share

नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)- घुमंतू गुर्जरों से परेशान पड़दूनी पंचायत के ग्रामीणों ने 12 दिसंबर से धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मामले को लेकर आज आप नेता एवं समाजसेवी नाथूराम चौहान की अगुवाई में ग्रामीण नाहन में मीडिया से रूबरू हुए।

आप नेता एवं समाज से भी नाथूराम चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पड़दूनी और साथ लगती पंचायत के ग्रामीण घुमंतू गुर्जरों के कारण पिछले काफी समय से परेशान चल रहे हैं ।उन्होंने कहा कि वन विभाग ने एक घुमंतू गुर्जर परिवार को यहां से 5 किलोमीटर दूर का परमिट दिया था, परंतु वर्तमान समय में यहां करीब 20-25 परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। जिसके कारण वहां के स्थाई निवासियों को शरणार्थियों की तरह वहां पर रहना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने डीसी एसडीएम और वन विभाग को कई बार शिकायत सौंपी है परंतु कोई समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि मजबूरन ग्रामीणों ने अब 12 दिसंबर से गिरी नगर में रेंज ऑफिस के समीप अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि घुमंतू गुर्जरों को 6 महीने का परमिट मिलता था, जिसमें सर्दियों में 6 महीने के लिए यह गुर्जर मैदानी इलाके में आते थे । जबकि गर्मियों के समय में यह गुर्जर पहाड़ों में चले जाते थे परंतु पिछले कई सालों से यह घुमंतू गुर्जर स्थाई रूप से यहां रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां एक गुर्जर परिवार को यह परमिट दिया गया था, परंतु वर्तमान समय में यहां 20 से अधिक परिवार स्थाई रूप से रह रहे हैं, इनके पशुओं के कारण यहां के ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि और पेयजल स्त्रोत खराब हो चुके हैं। समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवाया परंतु समाधान तो दूर उनके द्वारा शिकायत का जवाब तक नहीं मिला ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन 12 दिसंबर से ग्रामीण धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

TAGGED: Nahan Padduni Panchayat
Chandrika December 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विक्रमादित्य सिंह बोले…जश्न नहीं, जन संवाद के रूप में होगा धर्मशाला में सरकार का कार्यक्रम
Next Article मंडी में शिवधाम के कार्य के निरीक्षण उपरांत कैबिनेट मंत्री ने दिए ये संकेत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में के.सी. वेणुगोपाल का 16-17 जुलाई का प्रस्तावित दौरा रद्द, संगठनात्मक बैठकें स्थगित

Ago

जनसेवा की नई पहल: जिला परिषद सदस्य सुशांत मोदगिल ने गंगोट पंचायत को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर

Ago

ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर

Ago

13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?