By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नौकरी के इंतजार में आंदोलनरत करुणामूलक संघ के लोग पहुंचे सचिवालय, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नौकरी के इंतजार में आंदोलनरत करुणामूलक संघ के लोग पहुंचे सचिवालय, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र
himachal

नौकरी के इंतजार में आंदोलनरत करुणामूलक संघ के लोग पहुंचे सचिवालय, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/19 at 11:46 PM
Share
संजु चौधरी,शिमला: प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के कर्मचारी वर्ग को राहत देते हुए ओपीएस बहाल करने के बाद से प्रदेश में कर्मचारियों के अन्य संगठन जो अपनी मांगों को लेकर काफ़ी लंबे समय से आंदोलनरत हैं उनकी उम्मीद भी वर्तमान सरकार से जुड़ चुकी हैं। यही वजह है कि प्रदेश में नौकरी की राह ताक रहे तीन हजार के करीब करुणामूलक परिवारों को भी अब कांग्रेस सरकार से आस बंध गई हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने और अपनी समस्याओं का समाधान पाने की आस में करुणामूलक संघ के लोग भी सचिवालय पहुंचे। बड़ी संख्या में अपनी मांगों को लेकर सचिवालय पहुंचे करुणामूलक संघ के लोग उम्मीद जता रहे हैं की ओपीएस संगठनों की तर्ज पर मुख्यमंत्री सुक्खू उनकी बातों को सुनेंगे और उनकी मांगों को पूरा करेंगे। प्रदेश में 3000 करुणामूलक परिवार हैं जिनके केस पैंडिंग है। पिछली सरकार के दौरान करुणामूलक संघ के लोगों ने लंबे वक्त तक आंदोलन भी किया मगर कोई संतोषजनक समाधान न मिला।
करुणामूलक संघ पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश में आंदोलनरत है। करुणामूलक संघ के लोगों की  मांग है की 3000 करुणामूलक परिवारों को नौकरी का प्रबंध किया जाए। पिछली सरकार के दौरान कुल 5000 परिवारों को करुणामूलक के आधार पर नौकरी की आस थी जिममें 2000 की भर्ती हुई। अभी प्रदेश में 3000 करुणामूलक परिवारों का आंकड़ा है जिन्हें नई सरकार से नौकरी की आस हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान करुणामूलक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि करुणामूलक परिवार के लोग सचिवालय मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने पहुंचे हैं। इस दौरान करुणामूलक संघ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपनी मांगे भी सौंपेगा। करुणामूलक संघ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस प्रकार से ओपीएस बहाल करके ओपीएस संगठनों के लिए नायक बनकर उभरे, ठीक उसी प्रकार से वह करुणामूलक संघ के लिए भी नायक बनेंगे। इस दौरान अजय ने कहा कि भूतपूर्व सरकार को करुणामूलक संघ की मांग ना सुनने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा और अब उन्हें नई सरकार से उम्मीद है की यह सरकार करुणामूलक संघ की मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी।
TAGGED: Chief Minister, Karunamulak Sangh, secretariat, Shimla
admin January 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रघुबीर सिंह बाली बने पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष, कैबिनेट रैंक के साथ नवाजे गए युवा विधायक
Next Article जल्द पूरा होगा फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट,लोगों को मिलेगा लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?