By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी की प्रदेश की जनता मुरीद,अभिवादन के लिए घंटों करते हैं इंतजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी की प्रदेश की जनता मुरीद,अभिवादन के लिए घंटों करते हैं इंतजार
himachalpolitical

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी की प्रदेश की जनता मुरीद,अभिवादन के लिए घंटों करते हैं इंतजार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/29 at 6:09 PM
Share
ब्यूरो,शिमला: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में सत्ता में आते ही कहा था कि कांग्रेस प्रदेश में सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का वादा किया हैं और इस व्यवस्था परिवर्तन के दावे के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी और उनका आकर्षक व्यक्तित्व हिमाचल की जनता के दिल में घर कर गया हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल की जनता के दिलों में उतर चुके हैं और जनता भी उन पर अपना खूब प्यार लुटा रही हैं। आलम यह है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़क के रास्ते जहां से भी गुजरते हैं उन्हें देखने और उनका अभिवादन करने के लिए प्रदेश की जनता घंटों उनका इंतजार करती हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी किसी को निराश नहीं करते, जगह-जगह अपना काफिला रुकवाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हैं और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं। बिलासपुर जिला के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करने के लिए सुन्हानी हेलीपैड पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ज़बरदस्त नारेबाजी के बीच उनका स्वागत हुआ और जब मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ा तो जगह-जगह लोग उनके स्वागत में कतारबद्ध हो गए।
ग्राम पंचायत कोठी की पूर्व प्रधान सुनीता धीमान ने कहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में हिमाचल प्रदेश की आवाम को एक आशा की किरण दिख रही हैं। वह भले व्यक्ति हैं, जमीन से जुड़े हैं और राजनीतिक जीवन में लंबा संघर्ष कर आज इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे हैं, इसीलिए लोगों की उनसे बहुत सी उम्मीदें हैं।
आज सुनहाली हैलीपैड और विजयपुर के बीच सुकड़ी स्थान पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत पारंपरिक गीतों के साथ हुआ। विशेष रूप से क्षेत्र की महिलाएं मुख्यमंत्री के आगमन पर उत्साहित दिखीं। सुकड़ी में मौजूद स्थानीय निवासी विजय सांख्यान ने कहा ‘‘हाल ही में घाघस के निकट सड़क किनारे ढाबे पर मुख्यमंत्री ने एक साधारण व्यक्ति की तरह खाना खाया, जिससे लोगों को यह विश्वास हो रहा है कि उनकी समस्याओं का हल केवल अपनी माटी से जुड़े ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ही कर सकते हैं।
एक आम परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए हैं और लोग उनकी इसी बात को पसंद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बावजूद उनका सहज व्यक्तित्व ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को लोगों से जोड़ रहा है। समय के अभाव के बावजूद मुख्यमंत्री ने लोगों को पूरा समय दिया और जाते-जाते यह वादा करते हुए भी गए, वह जल्द ही उनके बीच दोबारा आएंगे।
TAGGED: admire, Chief Minister, Shimla, simplicity, Sukhwinder Singh Sukhu
admin January 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अगले बजट में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल
Next Article बर्फ़बारी के बाद चंबा जिला के तीसा, सलूणी, पांगी के क्षेत्र अंधेरे में, बिजली बहाल करने में जुटे कर्मचारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?