सोलन : योगेश शर्मा -मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने की राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अगले बजट में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा ।
मुख्य संसदीय सचिव ने 34 छात्रों को किया सम्मानित
मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 34 छात्रों को सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला व राज्य स्तर पर होने वाली खेलकूद, सांस्कृतिक व विद्यालय में अन्य आयोजित गतिविधियों में भाग लेने वाले लगभग 200 छात्रों को सम्मानित किया ।
विज्ञान संकाय के भवन निर्माण के लिए 14 लाख की
घोषणा
मुख्य संसदीय सचिव ने स्कूल में विज्ञान संकाय के भवन निर्माण के लिए 14 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की । उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुनिहार के छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए 2100 व राजकीय छात्र पाठशाला कुनिहार के छात्रों को 3100 और स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 11 हजार रूपए देने की घोषणा की। स्कूल प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य संसदीय सचिव ने कुनिहार के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश भी दिए।
