नालागढ़ : जगत सिंह – बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में शराब माफिया से लोग परेशान है । बद्दी के तहत झाडमाजरी में स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट में नया शराब का ठेका खोल दिया गया है ।
शराब का ठेका खोलने के विरोध में दर्जनों अपार्टमेंट की महिलाओं, बुजुर्गों,बच्चों ने एकत्रित होकर ठेके के बाहर धरना प्रदर्शन किया और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त भी किया गया ।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गलियों से महिलाओं और बच्चियों का निकलना मुश्किल हो चुका है । दिनदहाड़े शराब के नशे में धुत शराबी बच्चियों के साथ छेड़खानी करते हैं और महिलाओं और बच्चों को आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने सरकार व एक्साइज विभाग के सीनियर अधिकारियों से जल्द ठेके को बंद करवाने की गुहार लगाई है और चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही शराब के ठेके को बंद नहीं करवाया गया तो वह अपना धरना प्रदर्शन को उग्र रूप देकर जारी रखेंगे।
