कुल्लू :मनमिन्दर अरोड़ा- जिला कुल्लू के मुख्यालय बबेली में एक कार व जीप की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए है। जबकि कार में सवार एक महिला की मौत हो गई है। वहीं जीप के चालक को भी चोटें आई है। कुल्लू पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिल्ली नंबर की एक कार और कुल्लू नंबर की एक जीप के बीच टक्कर हो गई। सड़क दुर्घटना में दिल्ली की कार में सवार हार्दिक लाल निवासी सूरत गुजरात और कार चालक सतपाल सिंह निवासी नई दिल्ली को गंभीर चोट आई है। वहीं इस दुर्घटना में रसिकलाल शाह की पत्नी वीश्ठा शाह की मौ+ त हो गई है। वहीं जीप के चालक कपिल निवासी कशामती को भी हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों के द्वारा इस बारे कुल्लू पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को इलाज के लिए ढालपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस की टीम ने मृतक महिला का शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। जबकि एक महिला की मौ+त हुई है। ऐसे में पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं और महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही, पुलिस की टीम ने मामले को दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
