चम्बा:मंजूर पठान (TSN)-लोकसभा चुनावों को लेकर जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा स्वीप के माध्यम से गांव गांव जाकर लोगों को वोट के बारे में जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ-साथ जो नए युवा है जिनके वोट नहीं बने हैं उन्हें भी इसकी जानकारी दी जा रही है ताकि वह अपने वोट बनाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना वोट का इस्तेमाल कर सके.इसके अलावा चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को ग्रामीण इलाकों में जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है.
चुराह के एसडीएम शशि पाल शर्मा का कहना है कि चुनावों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनावों को लेकर विभिन्न स्तर पर तैयारी की जा रही हैं.इसको लेकर लगातार प्रशासन कार्य कर रहा है. स्वीप के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है और जो वोट छूट गए हैं,उन्हें भी बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. साथ ही चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है,ताकि लोकतंत्र के महापर्व में लोग अपने मत का सही इस्तेमाल कर सके।
