शिमला :चन्द्रिका (TSN)-भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन से राजेंद्र राणा, के एल ठाकुर, रवि ठाकुर, इंदरदुत्त लखनपाल और होशियार सिंह ने उनके चंडीगढ़ स्थित निवास में मुलाकात की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई ।
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में बदला बदली की भावना से कम कर रही है और प्रतिशोध की राजनीति को हिमाचल प्रदेश में हावी करने का पूर्ण प्रयास कर रही है। कई विधायकों के घर के रास्ते रोक जा रहे हैं, तो कईयों पर कानूनी कार्रवाई कर भारी पेनल्टी लगाई जा रही है.उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अहंकार को दर्शाती है। इंद्र दत्त लखनपाल को नगर निगम शिमला द्वारा नोटिस करना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज एस तंगदागी द्वारा की गई टिप्पणी को अतिनिंदनीय करार देते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें सार्वजनिक मंच से माफी भी मांगनी चाहिए। टंडन ने उनकी इन टिप्पणियों पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह से हारने वाली है। यह कांग्रेसियों को महसूस हो रहा है। इसके लिए वे रोज एक नए निचले स्तर पर गिर रहे हैं।
