कुल्लू : मनमिन्दर अरोड़ा – चंद्रताल में फंसे 255 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन रेस्क्यू कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं लोसर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में लोसर में समीक्षा की थी। इसके बाद जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को रेस्क्यू टीम के साथ भेजा था।
एडीसी राहुल जैन की अध्यक्षता में रेस्क्यू ऑपरेशन का सफल आयोजन हुआ। मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव ने रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की ओर 12 जुलाई को डेढ़ बजे कुजुमपास के पास रेस्क्यू टीम को निर्देश दिए । इस दौरान लोसर गांव से कुछ युवाओं की टीम बातल भेजी गई थी जिसने सूचना दी कि कुछ लोग फंसे है। इसके बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह से फोन के माध्यम को इस बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देश दिए कि दूसरी टीम बनाकर भेजी जाए और हर हाल में रेस्क्यू किया जाए। प्रशासन ने स्थानीय स्पीति के युवाओं की टीम बनाकर गाड़ियों के साथ बातल के लिए रवाना किया गया। करीब रात को 12 बजे बातल से 52 लोगों को रेस्क्यू किया गया और लोसर देर रात पहुंचाया गया।
सीएम ने निर्देश दिए… तुरंत लोगों को करें रेस्क्यू
वहीं चंद्र ताल में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए रास्ते खोलने का कार्य में तीसरे दिन 26 किलोमीटर सड़क बर्फ से ढकी थी, उसे रात 1.25 बजे रेस्क्यू किया गया। तीन जेसीबी लगाई गई थी,जिसमें निजी ऑपरेटर, बीआरओ और कंपनी की शामिल थी।करीब रात को 1.45 मुख्यमंत्री ने सेटेलाइट के माध्यम से मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव से बात करके रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में अपडेट ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तुरंत लोगों को रेस्क्यू किया जाए। इसके बाद मंत्री ने एसपी मयंक चौधरी, एडीसी राहुल जैन, एसडीएम हर्ष नेगी के साथ बैठक कि और फैसला किया कि सुबह 5.30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा। करीब 3 बजे रेस्क्यू करके टूरिस्ट की पहली गाड़ी लोसर पहुंची। यहां पर लोसर महिला मंडल ने खत्तक पहनाकर स्वागत किया । वहीं अल्प हार की व्यवस्था की हुई थी। टूरिस्टों को कुंजम टॉप से काजा तक एचआरटीसी की तीन, टेंपो ट्रैवलर 10 सहित 17 स्थानीय लोगों की बोलेरो कैंपर थी ।
दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न
उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि चन्द्रताल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित लोसर व काजा की ओर निकाल लिया गया । जिसमें सभी लोगों का सहयोग रहा और रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बर्फबारी व विपरीत परिस्थितियों में ये ऑपरेशन बहुत जोखिम भरा था, लेकिन इसमें मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री का पूरी तरह सहयोग मिला और मयंक चौधरी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 4 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।
