बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल बिलासपुर पहुंचेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेताओं से भी प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान की स्थिति को लेकर भी चर्चा करेंगे। यह जानकारी हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बरसात के मौसम में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रदेश में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू, मंडी के अलावा अन्य जगह पर हुए नुकसान को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जायजा लेंगे। वहीं, लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
स्वदेश ठाकुर ने बताया कि दस बजे जेपी नड्डा मंडी में पहुंचेंगे। इसके अलावा पंचवक्तत्रा मंदिर भी जाएंगे। वहीं, करीब सवा 11 बजे मंडी सर्किट हाऊस पहंचेंगे। इसके अलावा कंगनीधार, भूंतर, कुल्लू जाएंगे। वहीं, जेपी नड्डा लोगों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को जेपी नड्डा हिमाचल पहुंचेंगे। वहीं, शाम करीब छह बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लुहणू स्थित पहुंचेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा का रात्रि ठहराव विजयपुर में होगा। स्वदेश ठाकुर ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने समय-समय पर प्रदेश में बरसात के मौसम में बारिश से हुए नुकसान पर नजर रखी हुई थी। ताकि प्रदेश की जनता को किसी तरह की समस्या न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जनता की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में इससे पहले भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अहम योगदान रहा है।
