By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उप महापौर के वार्ड में बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उप महापौर के वार्ड में बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान
himachal

उप महापौर के वार्ड में बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/05 at 6:49 AM
Share

चन्द्रिका, सोलन –  सोलन नगर निगम वार्ड 14 की बदहाली यहां की व्यवस्था की पोल खोल रही है। ये वार्ड सोलन शहर का पॉश इलाका माना जाता है,लेकिन यहां जगह जगह सडको पर पड़े गड्ढे , बदहाल ड्रेनेज सिस्टम यहां की कुछ और ही तसवीर ब्यान कर रहा हैं। वार्ड 14 के हाउसिंग बोर्ड कालॉनी फेज 2 के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। फेज 2 की बात की जाए तो यह एक रिहायशी इलाका है, जहा पर सड़क बदहाल है। सड़कों पर जगह जगह गड्ढे है। नालियां ठीक से नहीं बनी है, इस कारण इसमें पानी जाम हो जाता है जो लोगों के घरों के सामने आ रहा है।बरसात के दिनों में तो यहां ओर भी अधिक समस्या बढ गई है। बरसात के पानी से सारा मलबा लोगों के घर के आगे इक्टठा हो रहा है। इससे लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां पर नालियां भी पानी व मलबे से भरी पड़ी है, इसका पानी भी सडक पर आ रहा है जो लोगों के घरों के सामने एक़ित्रत हो रहा है। इससे लोगों के घरो के सामने गंदगी व बदबु फैल रही है। स्थानिय लोगों के अनुसार बरसात से सारा मलबा सड़क पर आ रहा है, वहीं नालियां भी जाम हो रही है । इसके अलावा यहां सैफटिक टेंक के रिसाव से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। लोगों का ये भी कहना है कि यहां सड़क पर जो टाईलस लगाने का कार्य किया जा रहा है वे भी कछुआ चाल में चल रहा है। लोगों का कहना है कि इस बारे में उप महापौर को पहले भी अवगत करवाया था । उनका कहना है कि बरसात से पहले उप महापौर को समस्या से अवगत करवाया गया था, ताकि सही व्यवस्था हो सके, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

उप महापौर अपने वार्ड के लोगों की समस्या का नही कर पा रहे समाधान

यहां बता दे कि शहर के उप महापौर का घर भी इसी इलाके के समीप है , बावजूद इसके वे अपने वार्ड के लोगों की ही समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। महापौर के अपने ही वार्ड की बदहाली सवालिय निशान खडे कर रही है।

यह कहना है उप महापौर का उप महापौर राजिव कौडा का कहना है कि सडक में टाईलस लगाने का कार्य व सिवरेज लाईन का कार्य दिसम्बर -जनवरी तक पूरा हो जाएगा। उन्होने कहा कि जिस सड़क की ज्यादा हालत खस्ता थी वहीं पर पहले टाईलस लगाई गई है। हालांकि उन्होने ये भी कहा कि अभी यह टाईलस सही से नहीं लगी है। जैसे जैसे टेंडर होंगे वैसे वैसे कार्य को आगे बढाया जाएगा।

TAGGED: himachal
admin August 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सपना ने मुसीबतों में भी कुछ यूं लिख डाली अपनी सफ़ल कहानी,फूड वैन चला कर परिवार के पालन के साथ दो महिलाओं को भी दिया रोजगार
Next Article सात मिल के पास पहाड़ी से मलवा गिरने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, जाम में फंसे सैकड़ो वाहन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?