By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सपना ने मुसीबतों में भी कुछ यूं लिख डाली अपनी सफ़ल कहानी,फूड वैन चला कर परिवार के पालन के साथ दो महिलाओं को भी दिया रोजगार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सपना ने मुसीबतों में भी कुछ यूं लिख डाली अपनी सफ़ल कहानी,फूड वैन चला कर परिवार के पालन के साथ दो महिलाओं को भी दिया रोजगार
himachal

सपना ने मुसीबतों में भी कुछ यूं लिख डाली अपनी सफ़ल कहानी,फूड वैन चला कर परिवार के पालन के साथ दो महिलाओं को भी दिया रोजगार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/08/05 at 6:29 AM
Share

राकेश,ऊना : कहते है कि जब आप किसी काम को दिल से करने की ठान लेते है तो कोई भी मुसीबत या मुश्किल आपको नहीं रोक सकती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ऊना के ईसपुर गांव की सपना ने। पति की मृत्यु के बाद सपना पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था लेकिन सपना टूटी नहीं ओर अपनी सात बेटियों के पालन पोषण के लिए उन्होंने अपने खाना बनाने के हुनर को ही अपनी ताकत बनाया जिसका परिणाम यह हुआ है कि आज एमसी पार्क ऊना में 1 अगस्त से आरंभ हुए राखी उत्सव मेले में उनकी फूड वैन पर मिल रहा स्वादिष्ट खाना ऊनावासियों के दिलों की खूब भा रहा है।

यूं तो मेले में पांचों विकास खंडों के अलग-अलग स्टॉल लगे है, लेकिन मात्र दो दिन में अकेले सपना की अन्नपूर्णा फूड वैन ने 10 हजार रुपए से अधिक की सेल की है। मेले में यह अन्नपूर्णा फूड वैन विकासखंड हरोली के 14 स्वयं सहायता समूह के योगदान से चलाई जा रही है। स्वयं सहायता समूहों के योगदान से चलाई जा रही है इस फ़ूड वैन की सभी महिलाएं उनके खाने को लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित है। फूड वैन पर लोगों को किफायती दामों पर खाना परोसा जाता है और लोग खाने को काफी पसंद कर रहे है।

फूड वैन की ड्राइवर व हैडकुक सपना है। सपना यह फूड वैन को स्वयं चलाती हैं और खाना भी बनाती हैं। इस काम में उन्हें काफी आनंद आ रहा है और लोग काफी संख्या में खाना खाने के लिए आ रहे है। सपना की सात बेटियां है और पति की मौत के बाद बह अकेली ही उनकी देखभाल कर रही है। सपना फ़ूड वैन को खुद ड्राइव करके लाती है और खाना भी वह स्वयं तैयार करती है घर जैसा स्वादिष्ट खाना मिलने से लोग इनके खाने को पसंद कर रहे है।

छोटे शहर ऊना में एकमात्र सपना वह महिला है जो इस फ़ूड वैन को चला कर लोगों को स्वादिष्ट भोजन कम दामों पर उपलब्ध करवा कर अपने परिवार का पेट पाल रही है। इतना ही नहीं इस फूड वैन से जहां सपना ने खुद के लिए स्वरोजगार का साधन जुटाया है तो वहीं अन्य दो महिलाओं को भी उन्होंने इस वैन पर रोजगार मुहैया करवाया है।

एडीएम ऊना ने बताया की फूड वैन के लिए सोमभद्रा के तहत एक नई शुरूआत है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। शुरूआती परिणाम काफी अच्छे मिल रहे हैं और आने वाले समय में सरस मेले सहित अन्य मेलों में फूड वैन को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय त्यौहारों, मौसम व कारोबार की संभावना को देखते हुए भी फूड वैन का इस्तेमाल किया जाएगा। फूड वैन के सफल संचालन के लिए एक पूरी कार्य योजना तैयार की जा रही है और विभिन्न सरकारी विभागों की बैठकों में, जहां भी पका-पकाया खाने की डिमांड होगी, वहां भी फूड वैन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिला स्वयं सहायता समूहों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। पहले भी सभी स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए जा रहे उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए उन्हें सोमभद्रा ब्रांड नेम प्रदान किया गया है। यह प्रयास सफल रहा है।

TAGGED: himachal
admin August 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंजाब और हरियाणा की समाजसेवी संस्थाएं लंगर लगाकर कर रही सेवा
Next Article उप महापौर के वार्ड में बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?