बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -बिलासपुर जिला में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जगह जगह पर लैंडस्लाइड हो रहा है । वही अब घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के जमथलीगाट में बादल फटने से लोगों की जमीन तबाह हो गई है ।
गांव को जानें वाला हंडिम्बा देवी जमथलीगाट बाण सिंबलू लिंक रोड भी तबाह हो गया है । ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय बादल फटा है, जिससे उनके खेतो को काफी नुकसान हुआ है । ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है, उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है ।
