By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में आफ़त की बारिश, जुलाहकडी वार्ड में घुसा मलबा, रात में घरों से बाहर एकत्र हुए लोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में आफ़त की बारिश, जुलाहकडी वार्ड में घुसा मलबा, रात में घरों से बाहर एकत्र हुए लोग
himachalweather

प्रदेश में आफ़त की बारिश, जुलाहकडी वार्ड में घुसा मलबा, रात में घरों से बाहर एकत्र हुए लोग

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/08/14 at 11:45 AM
Share
मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से अब आफत बनकर बरस रही हैं। जगह-जगह से भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। वही बीती देर रात करीब 11 बजे चंबा मुख्यालय के जुलाहकडी वार्ड  में भारी बारिश ने अपना पूरा तांडव मचाया। चंबा  साहू वाया चामुंडा मार्ग पर  इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड रेस्ट हाउस के साथ के नाले में  इतना मलबा और पानी आया कि पूरे मोहल्ले के लोग इस पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए सड़क पर पहुंच गए।
दरअसल झूमहार  मार्ग पर सड़क निर्माण का मलबा ऊपर नाले में फेंका जा रहा है जो बारिश की वजह से यहां नीचे तबाही मचा रहा हैं। हालांकि इसी जगह पर 1 साल पहले भी इसी दिन बारिश की वजह से सारा पानी लोगों के घरों में घुसा था जिससे काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद यहां गली के ऊपर सड़क किनारे  एक छोटी सी सुरक्षा दीवार लगावाई गई थी। इस सुरक्षा दीवार से गली में मलबे को जाने से तो रोक लिया लेकिन इस बार मलबा इतना ज्यादा आया कि उस दीवार  को भी वह मलबा पार कर गया साथ में सड़क के किनारे पर घर और दुकानों को भी मलबे से नुकसान पहुंचा हैं।
जैसे ही यहां बारिश से मलबा आना शुरू हुआ तो तुरंत लोगों ने अपनी गाड़ियों को पहले वहां से हटाया उसके बाद पूरे मोहल्ले के लोगों ने बोरियों में मलबा भरकर  उस पानी के रुख को दूसरी तरफ मोड़ दिया। चम्ब स्थानीय विधायक भी इसी मोहल्ले में रहते हैं और जहां पर यह मलबा आया है उसके ठीक नीचे स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर का भी  घर है और पानी उनके घर के आंगन में भी पहुंच गया।
रात को करीब 12 बजे तक स्थानीय विधायक भी लोगों के साथ वहां सड़क पर मौजूद रहे। अब  सुबह जेसीबी मशीन के जरिए मलबे को यहां से हटाया जा रहा हैं। साथ ही आने वाले समय में गली की इस  सुरक्षा दीवार को और ऊंचा किया जाएगा ताकि  पानी और मलबा लोगों का घरों को नुकसान ना पहुंचा पाए।
यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को यहां से भारी बारिश की वजह से ऊपर पहाड़ी से काफी मलबा आया हैं। उन्होंने पूरी कोशिश की है कि इस मलबे को यहां से उनके घरों को जाने के लिए रोका जाए। जिसके लिए  पूरे मोहल्ले के लोग यहां पहुंचे हुए हैं। उन्होंने  बताया कि  झूमहार  मार्ग पर सड़क निर्माण के कार्य का मलबा इस नाले में फेंका गया है और भारी बारिश से वह सारा मलबा यहां नुकसान पहुंचा रहा हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर सड़क के किनारे गली में एक सुरक्षा दीवार लगाई गई है उसको और ऊंचा किया जाए ताकि यह मलबा लोगों के घरों में न पहुंचे। साथ ही जो लोग नालों में मलबा फेंक रहे हैं उनके ऊपर कार्रवाई की जाए।
जुलाहकडी वार्ड  के पार्षद तीर्थ व्याल ने बताया कि पिछली बार भी यहां पानी आया था जिससे लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा था और यहां पर गली के ऊपर एक सुरक्षा दीवार लगाई गई हैं। लोगों की मांग है की सुरक्षा दीवार को और बढ़ाया जाए ताकि पानी लोगों के घरों में न पहुंचे। जल्दी इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
इसी मोहल्ले में रह रहे स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर  ने बताया कि वह आज ही चंबा  पहुंचे हैं और जैसे मंडी और कुल्लू में बारिश के भारी तबाही हुई है उससे चंबा अभी बचा हुआ था, लेकिन उन्हें आज आभास हो रहा था की यहां भी कुछ ना कुछ होने वाला है और यहां आज उन्हीं के मोहल्ले में भारी बारिश की वजह से यह पानी और मलबा यहां आया हैं।उन्होंने कहा कि यहां गली में सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी जिससे जो मलबा है वह लोगों के घरों में ना घुसे।
इसके साथ ही झूमहार  मार्ग पर लोग अवैध रूप से नलों में मलबा फेंक रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।  विभाग को कल आदेश दिए जाएंगे की उस जगह पर भी कोई इंतजाम किया जाए ताकि  लोग वहां पर मलबा न फ़ेंक सके। इसके साथ ही सुबह से जेसीबी मशीन से पहले इस मार्ग को बहाल करवाया जाएगा।
TAGGED: Chamba, debris, entered, gathered, homes, Julahkadi ward, night, outside, People, rains
admin August 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के जमथलीगाट में बादल फटने से लोगों की जमीन हुई तबाह
Next Article पौंग डैम का जलस्तर पहुंचा 1381.58 फीट,आज ओर कल छोड़ा जाएगा पानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?