अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर के कामरू गांव से संबंध रखने वाले व किन्नौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीतांबर दास नेगी किन्नौर कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक चुने गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के निदेशक पद के लिए हालही में नॉमिनेशन फाईल किया था जिसके बाद उनके साथ चुनाव लड़ने के लिए ज़िला के अंदर भाजपा की ओर से प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया गया,ऐसी परिस्थिति मे पीतांबर दास नेगी के पक्ष में ज़िला के कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों की ओर से फ़ैसला लेते हुए उन्हें निदेशक के रूप में चुना गया।
इस चुनाव के जीत हासिल करने के बाद पीतांबर दास नेगी ने बताया कि यह चौथी मर्तबा उन्होंने चुनावों में जीत हासिल की हैं। ऐसे मेंगुरुवार को पीलतांबर दास नेगी के साथ किन्नौर कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश नेगी व अन्य पदाधिकारियों ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता से मुलाक़ात की और सहायक रजिस्ट्रार ने पीतांबर दास नेगी को जीत हासिल के बाद दिए जाने वाले निर्वाचन सर्टिफिकेट उन्हें सौंपा।
पीतांबर दास नेगी ने कहा कि वे लंबे समय से किन्नौर ज़िला से हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक के रूप मे चुनाव लड़ते आए हैं। वे लगातार चौथी मर्तबा हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक के रूप मे प्रतिनिधित्व करेंगे और किन्नौर ज़िला के अंदर बैंक से संबंधित कार्यो की प्रगति व जनता की समस्याओं व मांगे जो बैंक से संबंधित है उन्हें पूरा करने के लिए सरकार के समक्ष बात रखेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में वे हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल के दौरान उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। इस मर्तबा वे निदेशक के रूप में एक बार फिर से जीते हैं। पीतांबर दास नेगी ने कहा कि उनकी इस चुनाव के जीत में प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी व ज़िला के कोऑपरेटिव बैंक सोसाइटी के सदस्यों व ज़िला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही हैं जिसका उन्होंने आभार भी प्रकट किया हैं।
