अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर कांग्रेस के प्रवक्ता सुखदेव नेगी लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं, ऐसे में संगठन के साथ प्रदेश सरकार ने उनपर विश्वास जताते हुए उन्हें अब जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य के रूप में नियुक्ति दी हैं। यह पद ज़िला के अंदर बहुत एहमियत रखती हैं, क्योंकि जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य ज़िला के अंदर चल रहे नोतोड़ व एफ आर ए के तहत मिलने वाली भूमि व अन्य समस्याओं पर जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य के सदन के अंदर बात रखने की शक्ति देती हैं।
जनजातीय सलाहकार परिषद के नवनियुक्त सदस्य सुखदेव नेगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर सभी जनजातीय क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की ओर से सर्वाधिक पद जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्यों की नियुक्ति की गई है और इस बार उन्हें भी इस पद पर प्रदेश सरकार ने काम करने का मौका दिया हैं। ऐसे में अब ज़िला की जनता की मुख्य मांग नोतोड़ व एफ आर ए के तहत मिलने वाली भूमि की प्रक्रिया को शुरू करने हेतू सरकार के समक्ष बात रखने का काम किया जाएगा। ज़िला के अंदर हो रहे विकास कार्यों को गति देने के अलावा सरकार की योजनाओं को मैदान में उतारने का काम किया जाएगा।
सुखदेव नेगी ने कहा कि इस पदौन्नति के लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट करते हैं व इस पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए जनता की आवाज को सरकार के मुख्य पटल तक रखने का प्रयास करेंगे ताकि जनता की मांगो को पूरा करने व समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार काम कर सके।
