By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीएम मोदी ने देश में खत्म की परिवारवाद की राजनीति: जेपी नड्डा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीएम मोदी ने देश में खत्म की परिवारवाद की राजनीति: जेपी नड्डा
himachalpolitical

पीएम मोदी ने देश में खत्म की परिवारवाद की राजनीति: जेपी नड्डा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/15 at 11:06 AM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -ढालपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि छल कपट के साथ राजनीति में कांग्रेस पार्टी आती हैं। जबकि बीजेपी पार्टी लोगो की सेवा देश को सुशासन देने के लिए लगातार काम कर रही है। आज राजनीति में पीएम मोदी ने गरीबों के लिए काम किया और राजनीति की संस्कृति को भी बदल डाला है।

कांग्रेस के नेताओं ने खतरे में डाला देश का प्रजातंत्र

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के रथ मैदान में मंडी संसदीय बीजेपी की महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में प्रदेश बीजेपी के नेताओं के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इससे पहले राजनीति में परिवार बाद को बढ़ावा मिलता रहा लेकिन बीजेपी ने साधारण परिवार से कार्यकर्ता को आगे लाया और उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंचाया है।यह आज राजनीति का परिवर्तन है और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ कर केंद्र की बीजेपी सरकार ने काम किया है। बाकी कांग्रेस सहित अन्य दल लोगो को आपस में लड़ाने का काम करते रहे। देश के कई राज्यों में पिछड़ा वर्ग कमीशन को रिपोर्ट में कई पार्टियों ने आरक्षण में भी गड़बड़ी की। बंगाल में सरकार बांग्ला देश और रोहिंग्या को आरक्षण दिया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी 25 प्रतिशत पिछड़े को आरक्षण देना था लेकिन 12 प्रतिशत ही आरक्षण दिया जा रहा है। बिहार में भी आरक्षण के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। लेकिन पीएम मोदी ने सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया और आज बीजेपी देश की लोकप्रिय पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की हालत कुछ और थी लेकिन आज हालत बदल गए हैं। आज सीमावर्ती इलाकों में विकास बढ़ा है और देश की सुरक्षा भी मजबूत हुई हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि आज पीएम मोदी का बाहरी देशों में प्रधानमंत्री उनके स्वागत के लिए खड़े होते हैं और भारत का नाम पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि अमेरिका में जाकर राहुल गांधी भारत की आलोचना करते हैं। अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि भारत का प्रजातंत्र खतरे में हैं लेकिन जितनी आजादी उन्हें भारत में है वो उन्हें कही नही मिल सकती। पीएम मोदी ने ने संसद भवन में सेंगोल की पूजा को लेकर राहुल गांधी ने उस पूजा का भी मजाक उड़ाया। लेकिन उन्हें क्या पता की भारत की समृद्ध संस्कृति क्या हैं और नई संसद भवन में आज सेंगोल को रखा गया है। राहुल गांधी को चाहिए कि प्रजातंत्र में उन्हें राष्ट्र धर्म याद रहना चाहिए और देश सेवा की भावना आगे होनी चाहिए। कांग्रेस के नेता किस मुंह से राष्ट्र भक्ति की बात करते हैं क्योंकि कई बार उन्ही के नेताओं ने देश को खतरे में डाला है। डोकलाम मामले में भी कांग्रेस के नेता चीन दूतावास में अधिकारियों से क्यों मिले थे। अफजल मामले में भी कांग्रेस ने उसका समर्थन किया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस को राष्ट्र धर्म की कितनी चिंता है। आज प्रजातंत्र मोदी सरकार में मजबूत हुआ है और आज गरीबों को हर जगह पर सुशासन ही मिल रहा है।

TAGGED: Kullu dhalpur BJP rally
Chandrika June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम बोले….केंद्र ने नहीं रोकी प्रदेश की आर्थिक मदद…एम्स देकर प्रदेश के लोगो की सेहत का रखा ख्याल
Next Article गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय तूफ़ान का हिमाचल पर भी दिख सकता हैं असर, 18 और 19 जून को बढ़ सकती हैं बारिश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, नशे और अपराध पर सरकार का सख्त रुख

Ago

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?