कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – ढालपुर में बीजेपी की महारैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि प्रदेश के लिए जो योगदान पीएम मोदी का रहा है वो सराहनीय हैं। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज प्रदेश में कांग्रेस के नेता भी दिल्ली जाकर कहते है कि हमारी मदद करो और प्रदेश में आकर कुछ और बयान देते हैं। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए केंद्र सरकार जो मदद दे रहा है वो बिल्कुल भी नहीं रोकी गई है और न ही कम की गई है। कांग्रेस के मंत्री और नेता गलत बयान दे रहे है की प्रदेश की आर्थिक मदद को रोका गया हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि कोरोना काल आज भी याद आता है जब केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश का विकास रुकने नहीं दिया गया। मनाली में अटल टनल ने जहां लाहौल और लेह की हालत बदली। तो वही आज प्रदेश आने वाला हर पर्यटक टनल के दीदार के लिया जाता है। आज टनल से प्रदेश का पर्यटन बढ़ा है। उसके बाद भी आज भी कांग्रेस के नेता पूछते हैं कि मोदी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए क्या किया। आज मोदी सरकार ने फोरलेन और एम्स दिया है तो उसके लिए केंद्र सरकार का कांग्रेस नेताओं को आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय में एम्स को शुरू किया गया और आज जनता को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। अब फोरलेन सड़क का भी शुभारंभ होने वाला है और प्रदेश की जनता के साथ साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी यह सड़क नया आयाम स्थापित करेगी।
प्रदेश कांग्रेस सरकार पर कसा तंज
प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सुक्खू भाई 10 गारंटी कैथी पाई। वही,चंबा में युवक की हत्या मामले में भी जयराम ने कहा कि युवक की हत्या हो गई तो क्या यही कांग्रेस सरकार का व्यवस्था परिवर्तन है। वही आने वाले समय में जनता को साथ लेकर बीजेपी को आगे बढ़ाना है और लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारो सीट पर बीजेपी को बहुमत हासिल होगा।
