चिंतपूर्णी:विकास शर्मा (TSN)-ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में सुविधाओं के उन्नयन एवं विकास कार्य परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को बाबा श्री माईदास सदन में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल किया।बता दें कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में उन्नयन एवं विकास कार्य परियोजना के लिए पहली किस्त के तौर पर 24.55 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है.इसके बाद अब चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं की बढ़ोतरी होने का रास्ता साफ हो गया है.
इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलवीर सिंह चौधरी, एसडीएम विवेक महाजन,एडीसी महिंद्र पाल गुर्जर, जॉइंट डायरेक्टर पर्यटन विभाग महेंद्र कपूर और जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा केंद्र सरकार द्वारा चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के लिए 24.55 करोड़ की राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार से 100 करोड़ रूपया मांगा गया था, जिसमें से अभी 25 करोड़ रूपया आया है. 51 करोड़ रूपया मंजूर किया गया था, परंतु यह पैसा नहीं मिल पाया था.हाई कोर्ट के आदेशों के बाद केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना के अंतर्गत पैसों को रिलीज किया है।वही पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि जमीन का अधिग्रहण न होने के कारण थोड़ा विलंब हुआ है हाई कोर्ट के फैसले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
