मंडी: दुनिया में अपनी अनूठी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजिर हो सकते हैं। इस बार कुल्लू दशहरा 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के दरम्यान होगा। इस उत्सव के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान रघुनाथ के दरबार में शिरकत कर सकते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को मंडी में होने वाली भाजपा युवा मोर्चा की रैली को संबोधित करने हिमाचल में आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस रैली में प्रदेश भर से एक लाख से अधिक युवाओं के आने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री का 5 अक्तूबर का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। कुल्लू दशहरे का मोदी जी को निमंत्रण भेजा गया है।
