By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: PM मोदी की सोलन में आज रैली, जानिए 3 देशों के राजदूत कहां बैठकर सुनेंगे चुनावी जनसभा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > PM मोदी की सोलन में आज रैली, जानिए 3 देशों के राजदूत कहां बैठकर सुनेंगे चुनावी जनसभा
electionhimachalpolitical

PM मोदी की सोलन में आज रैली, जानिए 3 देशों के राजदूत कहां बैठकर सुनेंगे चुनावी जनसभा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/05 at 10:40 AM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: विधानसभा चुनाव प्रचार के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वह पहले सोलन के ठोडो मैदान और फिर जिला मंडी के सुंदरनगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर बाद सोलन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यह रैली पीएम मोदी शिमला संसदीय क्षेत्र के 17 प्रत्याशी के लिए करेंगे। भाजपा नेताओं ने इस रैली में करीब 1 लाख लोगों के आने का लक्ष्य रखा है। इस रैली में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड और नेपाल से राजदूत आएंगे जो हिमाचल में होने वाली चुनावी रैलियों को देखेंगे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, नेपाल से आने वाले राजदूत सभा स्थल पर नहीं आएंगे और न तो वे स्टेज पर आएंगे और न ही रैली में। ये सभी राजदूत रैली स्थल के सामने एक रेस्टोरेंट की लॉबी में बैठकर चुनावी जनसभा को सुनेंगे। भाजपा नेताओं और प्रशासन द्वारा इनके लिए रैली स्थल के सामने एक निजी रेस्टोरेंट के व्यवस्था की गई है। जहां से वे लोग चुनावी जनसभा को सुनेंगे और जानेंगे कि किस तरह हिमाचल में चुनावी माहौल होता है।

सुंदरनगर में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और हवाई यातायात पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

सुंदरनगर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए सुबह 6 से शाम 7 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और हवाई यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यानी सोलन व आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। जाहिर है कि यहां से आज दूसरे नेताओं के हेलिकाप्टर भी उड़ान नहीं भर पाएंगे। इसी तरह सुंदरनगर में भी नो-फ्लाई जोन रहेगा।

सोलन में इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने पर यातायात व्यवस्था को लेकर भी डीसी सोलन कृतिका कुलहरी ने आदेश जारी किए है। जिसके अनुसार मॉल रोड़ सोलन और राजगढ़ रोड़ सोलन पर सभी प्रकार के वाहनों के चलने और पार्किंग पर सुबह 11.30 बजे से सांय 05.30 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों के अनुसार एम्बुलेंस, फायर बिरगेड, कानून व्यवस्था वाहनों के संचालन पर छूट रहेगी।

ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हवाई यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध

आदेशों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिगत 05 नवंबर को प्रातः 06.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक ड्रोन, पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और हवाई यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

TAGGED: abroad, himachal Assembly Election 2022, PM Modi, Rally, solan
admin November 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने दुनिया को कहा अलविदा, 3 दिन पहले ही डाला था Vote
Next Article PM मोदी हिमाचल में रैलियां करने से पहले जाएंगे राधा स्वामी डेरा ब्यास, जानिए क्या है खास वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?