सोलन (योगेश शर्मा): शनिवार को मॉल रोड मोदी-मोदी के नारों से सोलन गूंज उठा। मॉल रोड सोलन पर रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चों से भी मुलाकात करने के लिए गाड़ी से उतरे।

इस दौरान उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और यह वादा किया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उनके संस्थान का जिक्र जरूर करेंगे। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला संसदीय क्षेत्र की चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हैं। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलन शहर के मॉल रोड पर पहुंचे तो उनका जय श्री राम के नारों के साथ स्वागत किया गया।

