विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू के लिए जनता से समर्थन मांगने ओर चुनावी प्रचार करने के लिए कांग्रेस के नेता राजेंद्र सिंह राणा चिंतपूर्णी पहुंचे। इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू ,कांग्रेस सचिव संजीव कालिया, एडवोकेट विकास कश्यप,विक्रांत सूट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सचिव संजीव कालिया की अगुवाई में कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह राणा और कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबलू का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह पठानिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार चंद दिनों की मेहमान है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार आने पर पहली ही कैबिनेट में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस के मेनिफेस्टो में महिलाओं के लिए 15 सौ रुपए प्रति माह की राशि दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से सुदर्शन सिंह बबलू को जीता कर विधानसभा में भेजें।
