सोलन/योगेश शर्मा: हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को हिमाचल लाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सोलन आने वाले हैं। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मोदी शिमला संसदीय क्षेत्र की सत्रह विधानसभा के लिए आयोजित एक जनसभा में लोगों को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।
बता दें कि हिमाचल में हाल ही में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, ऊना आ चुके हैं। जबकि मंडी में युवा मोर्चा की रैली को मौसम खराब होने की वजह से वर्चुअली संबोधित किया था। अब चुनाव के आखिरी चरण में भाजपा प्रधानमंत्री को एक बार फिर से हिमाचल में उतारना चाहती है। सोलन शिमला संसदीय क्षेत्र का सेंटर प्लेस पड़ता है। इस कारण इससे क्षेत्र के अधिकतर कार्यक्रम नहीं होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सोलन के ठोडो ग्राउंड में रैली कर चुके हैं। अब विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट को तय करने के लिए आखरी समय में फिर से मोदी फेक्टर को यूज किया जा रहा है।
