बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – 5 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंच रहे नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारिया शुरू हो गई है। नगर के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, सीएम राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, आपदा प्रबधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, झंडूता विधायक जे आर कटवाल ने कहा कि 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सीधे एम्स स्थल पर ही लैंडिंग करेंगे। वहा पर सारे एम्स का निरीक्षण करने के बाद लोकार्पण करेंगे।
उसके बाद मोदी सीधे वही से चौपर के माध्यम से रैली स्थल नगर के लुहनू मैदान के लिए रवाना होंगे। लुहनु मैदान के क्रिकेट ग्राउंड प्रधानमंत्री का चौपर लैंड करेगा। वह करीब 2 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे और यहां पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार रैली के बाद सीधे मोदी कुल्लू दशहरा को रवाना हो जाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंडी दौरा प्रस्तावित था। लेकिन खराब मौसम की वजह से वह भाजपा युवा मोर्चा की रैली में भाग नहीं ले सके। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से ही रैली को संबोधित किया। अब 5 अक्टूबर को उनका हिमाचल द्वारा फिर से प्रस्तावित है। जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है। गौर हो कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल द्वारा काफी मायने रखता है।
हिमाचल में नवंबर में चुनाव होने हैं चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आना पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस दौरान मोदी जहां लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे। वही व पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे।
