विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में इन दिनों श्रावण अष्टमी मेला चला हुआ हैं। श्रवण अष्टमी के इस मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ का फायदा उठाने के चक्कर में कुछ जेब कतरे भी यहां सक्रिय हो गए हैं।
शुक्रवार को मां के दरबार में 2 श्रद्धालुओं की जेबे काटने वाला एक जेब+कतरा भी होमगार्ड जवानों के हत्थे चढ़ा हैं। उक्त जेबकरते को सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर ने श्रद्धालुओं की जेबों से पर्स निकालते हुए देख लिया। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर सुशील कुमार की होशियारी से होमगार्ड के जवानों ने जेब+कतरे को मौके पर पकड़ लिया। जेब+कतरे से दोनों श्रद्धालुओं के पर्स और नकदी बरामद कर ली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं।
