नाहन :देवेंद्र कुमार – रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा आज डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज् नाहन में द्वितीय विश्वयुद्ध का हिस्सा रहे पीएल सबलोक की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । जिसमें सेना व पुलिस के जवानों ने भी रक्तदान किया।
मीडिया से बात करते हुए रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष राकेश थापा ने बताया कि हर वर्ष 19 अगस्त को रोटरी क्लब द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध का हिस्सा रहे पीएल सबलोक की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है । उन्होंने बताया कि सेना व पुलिस जवानों के अलावा क्लब से जुड़े अन्य लोगो ने भी रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब सिरमौर नाहन द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है जिसके मद्देनजर कई समाज सेवी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
