मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के झीड़ी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन युवक मौ+त मामले में पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। इन पांच लोगों में नशा मुक्ति केंद्र का संचालक व केंद्र में कार्यरत और स्वयंसेवी शामिल है। 4 कर्मचारियों और स्वयंसेवियों पर युवक की बेरहमी से पिटाई कर ह+त्या का आरोप लगा है। जबकि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को तथ्य छिपाने व पुलिस जांच को गुमराह करने के आरोप में गिर+फ्तार किया गया है।
बेरहमी से की गई पिटाई…पुलिस से छुपाए गए तथ्य
पुलिस ने वीरवार देर रात को नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत चार कर्मचारियों और स्वयंसेवियों को गिर+फ्तार कर लिया था। जबकि केंद्र संचालक को शुक्रवार को दबोचा है।पुलिस की अभी तक की हुई जांच में पता चला कि कुल्लू जिले का रहने वाला 21 वर्षीय हैप्पी 13 अक्तूबर से ही परेशान था और हिं+सक हो रहा था। 20 नवंबर की रात को जब वह हिंसक हुआ तो इसको काबू करने का प्रयास यहां तैनात कर्मचारियों व स्वयंसेवियों ने किया। युवक काबू नहीं आया तो कुछ स्टॉफ के कर्मचारियों व स्वयंसेवियों ने इसकी बेह+रमी से पि+टाई कर दी। इसके चलते यह बेसुध पड़ गया है। बाद में युवक को सीएचसी नगवाईं में लाया गया जहां पर इसे मृ+त घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए जांच में 20 लोगों को शामिल किया और उनसे गहन पूछताछ की। मामले में सभी कर्मचारियों और स्वयंसेवियों के बयान दर्ज करवाए गए, लेकिन इनमें विरोधाभास पैदा हो रहा था।
सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस जांच में बनी सहारा
वहीं,पोस्ट+मार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि श+व में बाहर के बजाए अंदरूनी चोटें भी थी। हेड इंजरी के अलावा शरीर के कई जगहों में चोटें पाई गई। रिपोर्ट में साफ किया गया कि यह चोटें खुद से लगाई हुई नहीं हो सकती हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और सख्ती से पूछताछ की। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस जांच में सहारा बनी। पकड़े गए आरोपियों में राजेश कुमार 40 निवासी वार्ड नंबर 3 ब्यासा मोड तिब्बत मार्केट कुल्लू, लोकेश यादव 25 निवासी गांव और डाकघर टिक्कर तहसील बल्ह जिला मंडी, देशराज 26 निवासी गांव गोशाल डाकघर बांग तहसील मनाली जिला कुल्लू, विजय कुमार 26 निवासी गांव और डाकघर हरनोड़ा तहसील सदर जिला बिलासपुर शामिल हैं। इनमें लोकेश व देशराज स्वयंसेवी और राजेश कुमार व विजय नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक घटना के दौरान वहीं मौजूद था। लेकिन उसने जांच के दौरान पुलिस कई तथ्य छिपाए और जांच प्रभावित की। इस पर शुक्रवार शाम को पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक संजय खुल्लर 60 निवासी गांव डाकघर झीड़ी तहसील औट जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई है। मामले में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक सहित चार कर्मचारियों और स्वयंसेवियों को गिर+फ्तार किया गया है।
