By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने पंजाब सीमा से सटे पुलिस थाना और चौकियों का किया निरीक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने पंजाब सीमा से सटे पुलिस थाना और चौकियों का किया निरीक्षण
himachalNews

एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने पंजाब सीमा से सटे पुलिस थाना और चौकियों का किया निरीक्षण

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/12/14 at 5:11 PM
Share

बीबीएन :जगत सिंह (TSN)- एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने नालागढ़ का एकदिवसीय दौरा किया और इसे एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने पंजाब बॉर्डर से सटे इलाकों का दौरा किया और क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पुलिस थानों एवं चौकिया का निरीक्षण भी किया ।इस मौके पर एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि क्षेत्र को सीसीटीवी की निगरानी में करने के लिए 1000 कैमरा का 2024 तक टारगेट लेकर बद्दी पुलिस चल रही है और अब तक नालागढ़ में 630 से ज्यादा कैमरे सीसीटीवी के लगाए जा चुके हैं और कई बड़े आपराधिक मामलों को सीसीटीवी की बड़ी मदद से सुलझाया भी जा चुका है और मामलों में संबंधित अपराधियों को भी गिर+फ्तार किया जा चुका है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए उठाए जाएंगे ये कदम

एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि फोरलेन के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों को जाम एवं अन्य प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि जहां भी जाम की स्थिति एवं दु+र्घटना होती है तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती है और जाम को खुलवाने की कोशिश करती है । उन्होंने कहा है कि बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में 0% क्राइम रेट को लेकर पुलिस कोशिश कर रही है और 2024 तक क्षेत्र के हर चौराहे एवं गली को सीसीटीवी की निगरानी में करने को लेकर पुलिस प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारु करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह ने जल्द ही बद्दी में एक ट्रैफिक पुलिस थाना खोलने की घोषणा की है, इससे ट्रैफिक की समस्या को कंट्रोल करने के लिए उन्हें बहुत बड़ी मदद मिलेगी और यहां पर क्षेत्र वासियों को भी जाम की स्थिति से निजात मिलेगी । मोहित चावला ने कहा कि जब तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तब तक लोगों को थोड़ी दिक्कत जाम की झेलनी पड़ सकती है और उसके बाद स्थिति ठीक हो जाएगी।

मोहित चावला ने कहा कि जब कहा कि साथ ही हिमाचल पुलिस, हरियाणा और पंजाब पुलिस के साथ सांझे ऑपरेशन के दौरान सीमाओं पर नाकाबंदी कर गाड़ियों एवं वाहनों की चेकिंग भी करती है जिसके कारण यह पता चलता है कि क्षेत्र में कोई नशा एवं अन्य प्रकार की गतिविधियों में अगर संलिप्त हो तो कारवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि कई राज्यों की पुलिस के सांझे ऑपरेशन करके अपराधियों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और अपराधियों में पुलिस का डर रखने के लिए पुलिस हर समय 24 घंटे तैनात है । उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं और कार्रवाई भी की जा रही है ।एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खुद भी सेफ रहे और आसपास के लोगों को भी सेफ रखें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि आसपास में कोई भी आपराधिक घटना अवैध, नशे की सप्लाई को लेकर अगर किसी प्रकार का पता चलता है तो पुलिस को जरूर सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

TAGGED: Baddi SSP Inspected police stations and posts
Chandrika December 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बरसात में ढहे डंगे से मकान को खतरा बरकरार… लोक निर्माण विभाग नही ले रहा है सुध
Next Article क्रिसमस, न्यू ईयर और विंटर कार्निवाल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटा पुलिस प्रशासन..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?