सोलन/योगेश शर्मा: बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की सेब मंडी मे सूरत के एक सेब कारोबारी ने हिमाचल प्रदेश के 12 आढ़तियों से करीब 1.08 करोड़ रुपए की ठगी की थी। जिसकी शिकायत सेब आढ़तियों द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 2 टीमें गठित की और जांच के लिए बाहरी राज्यों में भेजी। वही सूरत से उस सेब व्यापारी को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया। ,जिसे आज सोलन कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 5 अक्टूबर तक रिमांड पर भेजा गया है।
बता दें कि आढ़तियों ने शिकायत दी थी कि पिछले दो माह से बाहरी राज्य का एक व्यापारी एजे बबलू (अब्दुल्ला अहमद) के नाम से सेब का कारोबार कर रहा था। उसने अपना परिचय सूरत के व्यापारी के रूप में दिया था। सेब सीजन की शुरुआत में उसने खरीदे हुए सेब की सारी पेमेंट कर दी। बाद में 12 आढ़तियों से 1.08 करोड़ रुपये का सेब खरीदकर गायब हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच के लिए दो टीमें गठित की थीं।
एएसपी सोलन अजय राणा ने बताया कि सेब मंडी सोलन में बीते दिनों आढ़तियों के साथ हुए धोखाधड़ी मामले को लेकर सोलन पुलिस की टीम ने सूरत से सेब व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार को सोलन कोर्ट द्वारा 5 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी जांच इस मामले में शुरू कर चुकी है। बता दें कि 27 सितंबर को रूपलाल निवासी बाईपास कथेड़ सोलन ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह सेब मंडी सोलन में 33 नंबर दुकान का आढ़ती है। पिछले 2 माह से सूरत का एक व्यापारी ऐजे बबलू (अब्दुल्ला अहमद) के नाम से सेब का कारोबार कर रहा था। उसने अपना परिचय सूरत के बलिया का बताया था,जो कि सेब मंडी सोलन से करीब एक करोड़ रुपए का सेब लेकर फरार हो गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
