मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर जुबाली तीखा हमला बोला। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होने कहा कि आज देश में मुर्खो की सरकार है और बेवकूफों की राजनीति हो रही है। आप लोग बुद्धिमान है और एक सही सरकार चुनने का निणर्य आपके हाथ में है। इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा कि दो लोग मिलकर तीसरे का निर्माण कर के चौथे को बना रहे है, वो चाहे भाजपा का राष्ट्रीयध्यक्ष हो या प्रदेश का मुख्यमंत्री हो। उन्होंने कहा कि सरकार चुनने का निणर्य आपके हाथ में है।
उन्होंने कहा कि 2017 मे जो सरकार चुनकर के आई थी वो भ्रष्टाचार, बेरोजगारी शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चुनकार आई थी, लेकिन 2022 के चुनाव को हिंदुत्व, राष्ट्रवाद, क्षेत्रवाद को लेकर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने हित साधने के लिए जनता का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज हाथ जोड़कर लोगों के घर द्वार जाकर भावनाओं की राजनीति की जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस देश की सरकार अनपढ़ों के हाथों में है। दो लोग मिलकर के तीसरे का निर्माण कर के चौथे को बना रही है वो चाहे भाजपा का राष्ट्रीयध्यक्ष हो या प्रदेश का मुख्यमंत्री हो।
गठबंधन की बेसाखियों पर प्रदेश और देश की भाजपा सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की दर कांग्रेस की देन है, बेरोजगारी की दर भाजपा की देन है और रोजगार की दर कांग्रेस की देन है। देश के विकास की दर में कांग्रेस का कितना बड़ा योगदान है ये सब जानते है। आज के लोग 1150 रुपए का सिलेंडर लेने को मजबूर है, नीजि स्कूलों का मनचाहि फीस देने और आठ हजार की नौकरी के लिए मजबुर है इसलिए आपकों तय करना है कि क्या आपको पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री, वीजन वाला मुख्यमंत्री लाना है या फिर चाय वाला प्रधानमंत्री और बातों बातों में खुद को मिस्त्री का बेटा कहने वाला लेकिन होटलों पर होटल और अपनी बेटियों को डॉक्टर बनाने वाले को लाना है।
