सोलन : योगेश शर्मा – सोमवार सुबह सोलन शहर के साथ लगते डमरोग रोड़ लोअर सेरी में एक युवक का शव पुलिस को खून से लथपथ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर एफएसएल टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी थी। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज
डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन मंगत राम ने बताया कि सोलन पुलिस ने डमरोग रोड लोअर सेरी के पास मिले युवक के शव मामले में जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृत युवक के साथ गए सभी लोगो से पूछताछ की है और आगामी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
बता दें कि रविवार देर रात दो गुटों में किसी बात को लेकर डमरोग रोड़ लोअर सेरी के पास लड़ाई हुई थी। जिसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था। वीडियो में लड़ाई करते हुए दो गुटों को साफतौर पर देखा जा सकता था। फिलहाल लड़ाई में 2 अन्य लड़को को भी चोट आई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इसमें आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम पारस है और सोलन में वो आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसके साथ उसकी बहन भी सोलन में रहती थी ,जो पढ़ाई कर रही है। युवक सोलन शहर के अप्पर सूर्य विहार में रहता था और मूल तौर पर थरोच चौपाल का रहना वाला है।
मारपीट की कुछ घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद
पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि रविवार रात को करीब 2 ढाई बजे यह युवक अपने दोस्तों व बहन व उसकी सहेली के साथ था और कुछ अन्य युवकों के साथ इसकी मारपीट हुई थी। मारपीट की कुछ घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच में मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर ली है । यह युवक इसी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर सोलन पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
