By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार बदलते ही घुमारवीं में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन का कार्य रोका गया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश सरकार बदलते ही घुमारवीं में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन का कार्य रोका गया
himachalpolitical

प्रदेश सरकार बदलते ही घुमारवीं में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन का कार्य रोका गया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/03/14 at 1:22 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर : घुमारवीं शहर में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। निर्माण कार्य को रोके जाने के पीछे का कारण भवन निर्माण के लिए बनाई गई ड्राइंग में कुछ तब्दीलियां करना है। कब तक यह ड्राइंग में बदलाव होगा और दोबारा भवन का निर्माण कार्य कब शुरू होगा , इसका फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। भाजपा सरकार कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं में सभी विभागों को एक जगह खोलने के लिए शहर में मिनी सचिवालय के लिए करीब 18 करोड रुपए स्वीकृत करवाए थे। इसका काम वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। लेकिन अब प्रदेश में सरकार बदलते ही इस निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है।

घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी के अनुसार अब इस भवन में मिनी सचिवालय नहीं खोला जाएगा। उनका मानना है कि घुमारवीं के अधिकतर विभागों के पास अपने भवन मौजूद हैं । ऐसे में अगर एक ही जगह पर सभी विभागों को शिफ्ट कर दिया गया तो पुराने भवन बेकार होकर खंडहर हो जाएंगे। इन भवनों के लिए कोई भी योजना नहीं बनाई गई थी। शहर के विभिन्न स्थानों पर बने इन कार्यालयों को यहां शिफ्ट किए जाने के बाद इस क्षेत्र में वर्षों से चल रही लोगों के रोजगार तक बंद हो जाएंगे। इन क्षेत्रों के लोग आर्थिक संकट से जूझने पर मजबूर हो जाएंगे। जितने भी सरकारी विभाग हैं वह अगर शहर के अलग-अलग जगह पर खुले होंगे, तो वहां के लोगों को इससे फायदा होगा और शहर का विस्तार भी होगा।

निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के भवन में उन विभागों के लिए तो स्थान दिया जाएगा , जिनके पास फिलहाल कोई अपना भवन नहीं है। इसके अलावा इस भवन को इस तरह से बनाया जाएगा कि इसे सरकारी और गैर सरकारी प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों में प्रयोग किया जा सके।

TAGGED: Bilaspur mini secretariat building
Chandrika March 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीबीएन में सडकों की हालत खस्ता.. लोगों को झेलनी पड़ रही है खासी दिक्कते
Next Article सोलन डमरोग रोड़ पर मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने दो लोगो को किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?