By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तीन दिन बाद दवाड़ा के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे आंशिक रूप से बहाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तीन दिन बाद दवाड़ा के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे आंशिक रूप से बहाल
himachalNewsUncategorized

तीन दिन बाद दवाड़ा के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे आंशिक रूप से बहाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/27 at 8:13 PM
Share

Mandi, Dharamveer-तीन दिन से बंद पड़ा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे आखिरकार बुधवार शाम दवाड़ा के पास आंशिक रूप से यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। हालांकि हाईवे पर अभी केवल एकतरफा यातायात की अनुमति दी गई है और वाहनों की आवाजाही पुलिस की निगरानी में करवाई जा रही है।

रविवार रात भूमि कटाव और ब्यास नदी के तेज बहाव के कारण हाईवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। सोमवार को इसे कुछ समय के लिए खोला गया था, लेकिन शाम को फिर से बंद करना पड़ा। भारी बारिश से नदी का पानी सड़क पर आ गया था और जगह-जगह बड़े गड्ढे भी बन गए थे।बुधवार सुबह मौसम साफ होने पर एनएचएआई की टीम ने बहाली का काम शुरू किया। दवाड़ा फ्लाईओवर के नीचे पड़े गड्ढों को मिट्टी-पत्थरों से भरा गया और जहां भूमि कटाव हुआ था, वहां वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया। शाम करीब पांच बजे हाईवे पर एकतरफा यातायात शुरू कर दिया गया।लंबे समय से फंसे वाहन चालक और यात्री हाईवे खुलने के बाद राहत की सांस ले पाए। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह केवल अस्थाई बहाली है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि अत्यावश्यक होने पर ही इस मार्ग का प्रयोग करें, क्योंकि खराब मौसम में यातायात दोबारा बाधित हो सकता है.

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali NH
Chandrika August 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में पूर्व सैनिकों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू
Next Article हिमाचल में 30 अगस्त को लॉन्च होगा ‘अभ्यास हिमाचल’ एप, छात्रों की नींव होगी और मजबूत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?