शिमला (TSN)- अंतराष्ट्रीय लवी मेला 11 नवंबर से शुरू होने वाला है,ऐसे में पुलिस तैयारी में जुट गयी है । पुलिस ने मास्टर कण्ट्रोल रूम बनाया है,जिससे 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और दिन- रात क्यूआरटी पेट्रोलिंग चलाई जाएगी ।
एसपी शिमला संजीव गाँधी ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल व अधिकारीयों को तैनात किया गया है।इस बार एंटी सोशल स्कवेड बनाई गयी है,जिसमें डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल है,जो एंटी सोशल एक्टिविटी पर जोरदार कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी । संजीव गाँधी ने बताया कि पुलिस पूरा प्रयास करेगी विश्वविख्यात लवी मेला शांतिपूर्ण तरिके से सम्पन्न हो ।
