By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में प्रशासन ने रोका आपदा राहत राशि वितरण का कार्य…मिल रही थी शिकायत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में प्रशासन ने रोका आपदा राहत राशि वितरण का कार्य…मिल रही थी शिकायत
himachalNews

मंडी में प्रशासन ने रोका आपदा राहत राशि वितरण का कार्य…मिल रही थी शिकायत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/03 at 3:59 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी जिला में आपदा प्रभावितों को मिलने वाली राहत राशि पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन अब सभी प्रभावितों की वेरीफिकेशन करने के बाद ही यह राशि वितरित करेगा।

दरअसल प्रशासन के पास कुछ ऐसी शिकायतें पहुंची जिसमें कहा गया कि अपात्र लोगों को राहत राशि का पैसा बांटा जा रहा है। इन शिकायतों पर जिला प्रशाासन ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए राहत राशि के आबंटन के कार्य को रोक दिया है। डीसी मंडी ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को आदेश जारी कर दिए हैं कि जो भी प्रभावित हैं उनकी सही ढंग से वैरिफिकेशन की जाए। सबसे पहले पटवारी वैरिफिकेशन करेगा और उसे कानूनगो वैरिफाइ करेगा। यदि तहसीलदार या एसडीएम को उसमें कानूनगो की वैरिफिकेशन में कोई शंका नजर आती है तो फिर वो खुद मौके पर जाकर वैरिफिकेशन करेंगे। जब तक प्रभावित पूरी तरह से वैरिफाई नहीं हो जाता तब तक उसके खाते में राहत राशि जमा नहीं की जाएगी।

2400 गौशालाओं के पहुंच गए आवेदन

बता दें कि मंडी जिला प्रशासन के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकान प्रभावितों की संख्या 991 हो गई है जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान प्रभावितों की संख्या 2800 पहुंच चुकी है। गौशाला क्षतिग्रस्त होने पर अब 50 हजार की राशि देने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में अब जिला प्रशासन के पास 2400 मामले गौशालाओं के पहुंच गए हैं। लेकिन इन सबके के बीच शिकायतें भी पहुंच गई और उनपर कार्रवाई करते हुए राहत राशि के आबंटन पर रोक लगा दी गई है।

अपात्र को गई होगी राशि तो की जाएगी रिकवरी

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि अभी तक 3800 से ज्यादा प्रभावितों को राहत राशि बांटी जा चुकी है। 4 हजार से ज्यादा मामले अभी लंबित है। शिकायतें मिलने के बाद हर चीज को वैरिफाई किया जा रहा है। वैरिफिकेशन के बाद ही राशि बांटी जाएगी। यदि किसी अपात्र को राशि आबंटित हुई होगी तो उससे हर हाल में रिकवरी की जाएगी

TAGGED: Mandi disaster relief funds
Chandrika November 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतराष्ट्रीय लवी मेला तैयारी में जूटा पुलिस विभाग.. .चप्पे चप्पे पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Next Article जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक…कई बार बैठको में उठाए मुद्दे आज भी ज्यो के त्यों समस्या..नहीं होता समाधान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?