नालागढ़ (जगत सिंह): 29 अगस्त को नालागढ़ कोर्ट परिसर में सन्नी लेफ्टी नामक गैंगस्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया था। इस मामले के बाद से लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं अब 1 सप्ताह बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया है। बता दें कि नालागढ़ पुलिस की ओर से इस मामले के बाद एक एसआईटी का गठन किया गया था। 3 टीमें अलग-अलग जगहों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजी गई थी।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी दिल्ली की ओर रवाना हुए हैं, तो पुलिस की टीम ने वहां पहुंचते ही दिल्ली में इन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश ने सांझा ऑपरेशन चलाया और उसके बाद इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। अब तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें 8 सितंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। हिमाचल पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम तीनों आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है।
मामले में एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने 1 सप्ताह के भीतर ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया है। पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने सांझा ऑपरेशन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह तीनों आरोपी 8 सितंबर तक दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है और उसके बाद इन्हें नालागढ़ लाया जाएगा ओर पूछताछ की जाएगी। एसपी बद्दी ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान उन्हें मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
जानकार सूत्रों की मानें तो यह तीनों आरोपी बबीहा गैंग के सदस्य है ओर 29 अगस्त को सन्नी लेफ्टी नामक गैंगस्टर को मारने नहीं बल्कि उसे पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए आए थे। जैसे ही दो युवक कोर्ट परिसर के बाहर पहुंचे तो सन्नी लेफ्टी को पुलिस सीड़ियों से अंदर ले जा रही थी। पहले यह दोनों आरोपी सन्नी से मिले और उसे कुछ खाने के लिए दिया, लेकिन सन्नी लेफ्टी ने कहा कि मैं तुम्हें नहीं जानता। उसने इन्हें पहचानने से मना कर दिया और उसके बाद सन्नी लेफ्टी इनका कोर्ड वर्ड नहीं समझ पाया। बाद में इन दोनों आरोपियों ने सन्नी लेफ्टी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई और उसके बाद भागने की कोशिश की गई। यह आरोपी बाइक को सड़क के बीच छोड़कर भाग गए। यह सारा प्लान बंबीहा ग्रुप के सदस्यों का था।
सन्नी लेफ्टी को भगाने का गैंग के सदस्यों ने पूरा प्लान बनाया था, लेकिन सन्नी लेफ्टी इनका कोड वर्ड नहीं समझ पाया जिसके कारण सन्नी इनके साथ नहीं आया। जानकर सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के तहत इस घटना से पहले ही बंबीहा ग्रुप के कौशल चौधरी ने एक पोस्ट डाल कर सांझा किया था कि उनके सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस उन्हें शो नहीं कर रही है। बता दें कि सन्नी लेफ्टी नाम का यह गैंगस्टर शार्प शूटर है। इसने पहले भी कई हत्याएं की है। मोहाली में इसने विश्नोई ग्रुप के एक सदस्य को दिनदहाड़े गोलियों से मार दिया था। इसके बाद से ही लगातार यह विश्नोई ग्रुप की रडार पर है और उस दिन भी इसे यही लगा कि यह लोग बिश्नोई ग्रुप से आए हैं और इसने उनके साथ जाने को मना कर दिया।
