By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुलिस शहीदी दिवस…थर्ड बटालियन में शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुलिस शहीदी दिवस…थर्ड बटालियन में शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
himachalNews

पुलिस शहीदी दिवस…थर्ड बटालियन में शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/21 at 3:37 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-थर्ड बटालियन पंडोह में पुलिस शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया.बटालियन के कमांडेंट पदम चंद ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद एएसपी सोमदत्त और विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रधानाचार्यों,शिक्षकों,बच्चों व स्थानीय लोगों शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करके शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कमांडेंट पदम चंद ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के पास गश्त कर रहे सीआरपीएफ के जवानों पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला कर दिया था।इस हमले में 10 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद वर्ष 1960 से हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाता है।इसमें उन सभी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है जो पुलिस की सेवा के दौरान शहीद हुए हैं।खासतौर पर उन जवानों के नाम संबोधित किए जाते हैं जिन्होंने विगत वर्ष में अपनी सेवाओं के दौरान शहादत पाई होती है।उन्होंने कहा कि यह दिन पुलिस विभाग की शौर्यगाथा को दर्शाता है,इसलिए यह हम सभी के लिए खास है।

एएसपी ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ

शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पंडोह के आसपास के 6 स्कूलों से आए बच्चों ने भाग लिया। इसमें जवाहर नवोदय स्कूल,गवर्नमेंट सीनियर सकेंडरी स्कूल, पांडवा पब्लिक स्कूल, नोबल स्कूल, सर्वोदय स्कूल और हिमालयन स्कूल के बच्चे शामिल रहे। थर्ड बटालियन पंडोह के एएसपी सोम दत्त ने उपस्थित बच्चों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पुलिस किस तरह से लोगों की सेवा के लिए कार्य करती है।इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाले कानूनों की धाराओं के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने बच्चों से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अगर नशा करना है तो किताबों का नशा करना चाहिए,क्योंकि इसकी लत से बच्चों को ज्ञान की प्राप्ति होती है जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनता है।

TAGGED: Mandi Police Martyrdom Day
Chandrika October 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संजौली मस्जिद को तोड़ने की कवायद आज होगी शुरू…वक्फ बोर्ड से मिली अनुमति
Next Article जिला कांगड़ा में मनाया गया पुलिस दिवस… शहीद जवानो के बलिदान को किया गया याद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?