संजीव महाजन, नुरपुर: कंडवाल पुलिस चौकी का जो भवन फोरलेन निर्माण की जद में आ गया था अब उस पुलिस चौकी को नया भवन मिल चुका हैं। शुक्रवार को एसपी अशोक रतन ने पुलिस चौकी कंडवाल के नए भवन का उद्घाटन किया।
एसपी अशोक रत्न ने कंडवाल चौकी के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए दानी सज्जन का धन्यवाद कियाम अशोक रत्न ने कहा की अगर जगह नहीं मिलती तो इस चौकी का महत्व खत्म हो जाता,क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्र की चौकी सीमावर्ती जगह पर ही होनी चाहिए,ताकि सीमावर्ती क्षेत्र से जो वाहन गुजरे उसे वहीं पर चैक किया जा सके क्योंकि आजकल जो क्राइम होता है उसमें वाहन जरुर होता हैं।
उन्होंने कहा कि स्टॉफ की ओर से की गई सभी मांगों को ध्यान में रखेंगे और यहां पर एक गाड़ी की व्यवस्था भी करेंगे। यहां से गुजरने वाली हर वाहन पर नजर रखने के लिए हाई रिवलूशन कैमरे लगाएगें।इसके साथ ही वाहनों को चैक करने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मांगों को हम पूरा करेंगे पर हम आपसे यह आश्वासन चाहते हैं कि आप सभी नियमों का ध्यान रखें उनकी आवेलहना ना करें,क्योंकि आप सब की जिंदगी बहुत कीमती हैं। ऐसा कोई काम ना करे जिससे कोई नुकसान उठाना पड़े। हमारे यहां सारा स्टाफ़ काम कर रहा हैं।उन्होंने कहा कि अगर हमारा भी कोई कर्मचारी अगर गलत करता है तो उसके बारे में भी हमें बताएं ।
